फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दूसरे दिन भी 349 ने किया सफर, नौ हजार से ज्यादा हुआ किराया

दूसरे दिन भी 349 ने किया सफर, नौ हजार से ज्यादा हुआ किराया

Sun, 26 May 2019 09:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी 349 ने किया सफर, नौ हजार से ज्यादा हुआ किराया
दूसरे दिन 349 ने किया सफर, नौ हजार से ज्यादा पहुंचा किराया
विज्ञापन

0 दिल्ली से आए 177 और यहां से रवाना हुए 172 मुसाफिर
0 प्रतिस्पर्धा बढ़ने पर एयर इंडिया ने 3260 रुपये किया न्यूनतम किराया
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के बीच शुरू हुई दूसरी फ्लाइट का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। 25 मई को इस फ्लाइट में जहां कुल 307 यात्रियों का आवागमन हुआ तो उसके अगले दिन रविवार को यह संख्या बढ़कर 349 पर पहुंच गई। इस बीच 27 मई को दिल्ली से प्रयागराज तक का किराया भी 9858 रुपये तक पहुंच गया। उधर दिल्ली के दूसरी फ्लाइट शुरू होने के बाद एयर इंडिया ने भी अपना न्यूनतम किराया घटा दिया है।

विमानन कंपनी इंडिगो ने दिल्ली के लिए प्रयागराज से सीधी फ्लाइट की शुरुआत की है। फ्लाइट का प्रयागराज से रवानगी का समय दिन में 12.50 बजे हैं जो दिन में 02.05 बजे दिल्ली पहुंच रही है। 180 सीट वाली इस एयरबस से प्रयागराज से दूसरे दिन कुल 172 यात्री रवाना हुए, जबकि दिल्ली से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 177 रही। इस तरह रविवार को कुल 349 यात्रियों का फ्लाइट से आवागमन हुआ। इंडिगो की दिल्ली उड़ान की शुरुआती किराया 2499 रुपये निर्धारित किया गया है। सोमवार को दिल्ली से इसका किराया 9858 रुपये तक पहुंच गया। इसी तरह प्रयागराज से दिल्ली के लिए सोमवार का किराया रविवार की शाम छह बजे तक 3028 तक पहुंच गया था। उधर प्रतिस्पर्धा बढ़ने पर एयर इंडिया ने भी अपना न्यूनतम किराया घटाकर 3260 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज- दिल्ली का इंडिगो से किराया
प्रयागराज से दिल्ली दिल्ली से प्रयागराज
27 मई 3028 9858
28 मई 2666 4660
29 मई 2666 3190
30 मई 2666 2666
31 मई 2666 4660
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed