फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बोर्ड सचिव को आदेश के अनुपालन का निर्देश

बोर्ड सचिव को आदेश के अनुपालन का निर्देश

Fri, 24 May 2019 09:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड सचिव को आदेश के अनुपालन का निर्देश
यूपी बोर्ड सचिव को आदेश के पालन का निर्देश
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव को अवमानना का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनको आदेश के पालन का एक और अवसर दिया है। उनको चार सप्ताह में आदेश का पालन करने के लिए कहा है। कोर्ट ने याची से कहा है कि वह खुद का पता लिखा और टिकट लगा लिफाफा इस आदेश के साथ बोर्ड सचिव को भेजें और सचिव याची को लिए गए निर्णय से अवगत कराएं। प्रयागराज के मुकुल अग्रवाल और 27 अन्य की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने सुनवाई की। याचीगण का कहना है कि वह लोग बोर्ड में सर्टिफिकेट लेखक का काम कर रहे थे। हाईकोर्ट ने लिपिक भर्ती में उनको वरीयता देने का निर्देश दिया था। बोर्ड ने सुप्रीमकोर्ट को आश्वासन दिया था कि वरीयता दी जाएगी। मगर 1999 में की गई भर्ती में उनको वरीयता नहीं दी गई। आरटीआई में जवाब मांगा में बोर्ड ने कोई उत्तर नहीं दिया तो अपील दाखिल की गई। कोर्ट ने अपील तय करने का आदेश दिया मगर वह भी नहीं हुआ तो अवमानना याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed