फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गरीबों की जगह दाखिले को भेज दिए रईसों के बच्चे

गरीबों की जगह दाखिले को भेज दिए रईसों के बच्चे

Mon, 20 May 2019 09:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
गरीबों की जगह दाखिले को भेज दिए रईसों के बच्चे
सभी केंद्र- मुरादाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000000000

गरीबों की जगह दाखिले को भेज दिए रईसों के बच्चे
0 बीएसए मुरादाबाद के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अनिवार्य शिक्षा कानून के तहत सभी स्कूलों में गरीबों के बच्चों को दाखिला देने की अनिवार्यता का दुरुपयोग करने के खिलाफ बीएसए मुरादाबाद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस मामले में बीएसए और डीएम मुरादाबाद को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है । सीएल गुप्ता वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की याचिका पर न्यायमूर्ति नीरज तिवारी सुनवाई कर रहे हैं।

याची स्कूल के अधिवक्ता क्षितिज शैलेंद्र का कहना था कि अनिवार्य शिक्षा का कानून के तहत छह से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के नियम के तहत सभी स्कूलों को ऐसे बच्चों का दाखिला लेना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत बीएसए मुरादाबाद ने याची स्कूल को चार बच्चों के नाम दाखिले के लिए भेजे हैं। मगर यह बच्चे न तो गरीब परिवार के हैं और न ही छह वर्ष की आयु है। सभी बच्चे धनाड्य परिवारों से हैं और उनकी आयु भी छह वर्ष से कम है। नियमानुसार दाखिला कक्षा एक से किया जाना है मगर बीएसए ने बच्चों को प्री प्राइमरी में दाखिले के लिए भेजा है। ऐसा करके उन्होंने अनिवार्य शिक्षा का कानून के प्रावधान 2(सी),(डी) तथा 12(1)(सी) का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने बीएसए के आदेश पर रोक लगाते हुए इस मामले में 27 मई तक जानकारी तलब की है तथा डीएम को भी जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed