फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मेन 22-30-56

मेन 22-30-56

Sun, 24 Feb 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
मेन  22-30-56
सुरक्षित कुंभ में पीपीएस संवर्ग के कई अफसर खफा
विज्ञापन

क्रासर
डीजीपी की बैठक में भी उठा एएसपी आशुतोष के वीआरएस मांगने का मुद्दा
ओपी सिंह ने नाराज अफसरों को बुलवाया, विकल्पों पर विचार करने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभनगर। डीजीपी ओपी सिंह की बैठक में भी शनिवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग में भेदभाव से नाराज एएसपी आशुतोष मिश्र के वीआरएस मांगने का मुद्दा छाया रहा। पता चला कि एएसपी आशुतोष इस पीड़ा को जताने वाले अकेले पुलिस अफसर नहीं हैं, उनके अलावा पीपीएस संवर्ग के कई पुलिस अधिकारी सुरक्षित कुंभ के लिए पसीना बहाने के बाद तैनाती को लेकर परेशान हैं और उनकी सुनी नहीं जा रही है। डीजीपी ने कुंभ में तैनात एएसपी स्तर के कई अधिकारियों को बुलवाकर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके विकल्पों पर विचार किया जाएगा। साथ की एएसपी आशुतोष मिश्र के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीजीपी ओपी सिंह ने तबादला और तैनाती को लेकर परेशान पुलिस अफसरों को बुलवाया था। इस दौरान डीजीपी ने पीपीएस संवर्ग के अफसरों से सामूहिक रूप से बात की। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षित कुंभ के लिए योगदान देने वाले हर पुलिस अफसर की सहूलियतों का ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तैनाती के लिए जिन अफसरों ने भी विकल्प दिए हैं, उन पर पूरी संजीदगी से विचार किया जाएगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है। एसएपी आशुतोष मिश्र के वीआरएस मांगने के सवाल पर उनका कहना था कि पारिवारिक कारणों से उन्होंने ऐसा कदम उठाया था, लेकिन उनको समझाया गया है। उधर, अंदरखाने पता चला है कि सुरक्षित कुंभ के लिए दिन रात पसीना बहाने वाले पीपीएस संवर्ग के कई अफसर नई तैनाती में भेदभाव बरते जाने से नाराज हैं। कहा जा रहा है कि एएसपी संगम के पद पर तैनात रहे पुर्णेंदु सिंह का तबादला एएसपी ग्रामीण वाराणसी के पद पर हुआ था, लेकिन जब वह वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुए तो उनके अनुरोध पर तबादला में संशोधन करते हुए एसपी ट्रैफिक लखनऊ के पद पर मनचाही पोस्टिंग दे दी गई। इसी तरह कुंभ में एएसपी यातायात रहे ओपी सिंह का तबादला एएसपी नक्सल सोनभद्र के पद पर हुआ था। उनके आग्रह पर भी तबादले में संशोधन करते हुए उनको एएसपी सोनभद्र मुख्यालय बना दिया गया। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी झूंसी समीर सौरभ, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी झूंसी राजधारी चौरसिया, एएसपी परेड ब्रजेश मिश्र, एएसपी गंगेश्वर महादेव राजेश यादव, एएसपी अरैल मनोज कुमार, एएसपी प्रोटोकॉल अरविंद मिश्रा समेत पुलिस उपाधीक्षक स्तर के कई अफसरों के विकल्पों पर विचार नहीं किया गया। इससे उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन


इनसेट
एडीजी ने की फोन पर एएसपी आशुतोष से बात
कुंभनगर। बीआरएस मांगने के बाद चिकित्सा अवकाश पर गए एएसपी आशुतोष मिश्र से शनिवार को एडीजी एसएन साबत ने फोन पर बात की। उन्होंने नाराज एएसपी को समझाया। एडीजी का कहना था कि उनको हर सुविधा दी जाएगी और उनकी परेशानी का ख्याल रखा जाएगा। एएसपी आशुतोष ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और पत्नी की बीमारी की वजह से उनको यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed