फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   154 tested covid positive, 183 infected peple recovered

154 पॉजिटिव, 183 हुए ठीक

Fri, 09 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
154 tested covid positive, 183 infected peple recovered
154 tested covid positive, 183 infected peple recovered
प्रयागराज। जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही। जहां 24 घंटे में 154 संभावित संक्रमितों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं 183 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। हालांकि, एक महिला समेत तीन की संक्रमण के कारण मौत भी हुई। संक्रमितों में जिला कृषि अधिकारी, एजी ऑफिस के सीनियर ऑफीसर और इफ्को के चीफ मैनेजर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक संक्रमितों में आबकारी विभाग के वरिष्ठ सहायक, इफ्को के जेई, एसबीआई के डिप्टी मैनेजर, चाका प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, सीआरपीएफ के कांस्टेबल, एजी के एओ, एजी के ही एकाउंटेंट, रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर, एक गार्ड, जीजीआईसी की शिक्षिका, एमएनएनआईटी के एक स्कालर, एक इंटर कॉलेज के लेक्चरर समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त 183 लोगों में से 29 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किए गए। 154 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 20763 हो गई है। वहीं तीन मौतों के साथ 283 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण मुक्त होकर 13660 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 1923 एक्टिव केस रहे। विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 217 संक्रमितों में एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में सर्वाधिक 80 मरीज हैं, जबकि यहीं से सबसे अधिक दस मरीज डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड जांच को लिए गए 4732 सैंपल
सीएमओ के मुताबिक बृहस्पतिवार को कोविड जांच के लिए 4732 सैंपल लिए गए। इनमें 3117 एंटीजन, 1498 आरटीपीसीआर, 117 ट्रूनॉट से टेस्ट किए गए।
एसआरएन में नाराज सफाई कर्मियों ने काम रोका, कोविड वार्ड में पसरी गंदगी
प्रयागराज। दो महीने से मानदेय न मिलने से नाराज एसआरएन के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। सफाई कर्मचारियों की नाराजगी और काम से विरत रहने के कारण कोविड वार्ड में गंदगी पसर गई। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय न मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। विरोध कर रहे शेखर, राजा, मोनू, हरि, मोनू, सतेंद्र आदि ने कहा कि दो दिन से अस्पताल प्रशासन टालमटोल कर रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है। एसआईसी का कहना है कि भुगतान कंपनी को करना है। उनके मैनेजर से तत्काल भुगतान कराने को कहा गया है। उन्होंने कोविड वार्ड में गंदगी की बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड में वै कल्पिक व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed