फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रामनिहोर राकेश

रामनिहोर राकेश

Wed, 15 May 2019 09:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
रामनिहोर राकेश
नहीं रहे पूर्व सांसद रामनिहोर राकेश
विज्ञापन

0 राजकीय सम्मान के साथ रसूलाबाद घाट पर अंत्येष्टि, जुटे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद रामनिहोर राकेश नहीं रहे। बुधवार की सुबह हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। कूपर रोड स्थित आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बेटे रितेश के मुताबिक सुबह तकरीबन आठ बजे बाथरूम में चक्कर आने पर वह फिसल गए थे। आनन-फानन में उन्हें पार्क रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 81 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी प्रभा राकेश, चार बेटों, बहुओं से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बेटी अर्चना राकेेश का भदोही से बसपा विधायक रहने के दौरान निधन हो गया था।
तिरंगे में लपेटकर उनका शव कूपर रोड स्थित आवास से रसूलाबाद घाट ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ देर शाम उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि सबसे छोटे बेटे रितेश राकेश ने दी। घाट पर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

निधन की खबर सुनकर उनके समाज और राजनीति से जुड़े लोगों का उनके आवास पर जुटना आरंभ हो गया था। घर और घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में न्यायमूर्ति सभाजीत यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामपूजन पटेल, शेखर बहुगुणा, अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, योगेश शुक्ला, अभय अवस्थी, विजय प्रकाश, अशोक वाजपेयी, हर्ष वाजपेयी, विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, शमीम आलम, संजय तिवारी, गिरीश पासी, निशांत त्रिपाठी, नफीस अनवर, अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed