फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आज के बाद नहीं होगा शटल बसों का संचालन

आज के बाद नहीं होगा शटल बसों का संचालन

Mon, 04 Mar 2019 10:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
आज के बाद नहीं होगा शटल बसों का संचालन
आज के बाद नहीं होगा शटल बसों का संचालन
विज्ञापन

एक जनवरी से शहर में चल रही हैं 217 शटल बसें
सिर्फ स्नान पर्वों पर ही बढ़ाई गई शटल बसों की संख्या
प्रयागराज। कुंभ मेले के लिए शहर में चल रही शटल बसों का संचालन मंगलवार के बाद नहीं होगा। सभी 217 बसें अपने-अपने जिलों के लिए मंगलवार की रात भेज दी जाएंगी। वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के मौके पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने 300 शटल बसोें में सफर किया। इस दौरान यात्रियों से किराया नहीं लिया गया।

दरअसल कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में एक जनवरी से ही 217 शटल बसें दस मार्गों पर चल रहीं हैं। इस दौरान सभी स्नान पर्व पर रोडवेज ने 500 शटल बसों का संचालन किया। सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही 500 की बजाय 300 बसें चलाई गईं। इस दौरान यात्रियों से किराया नहीं लिया गया। पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुंभ मेले का समापन करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी के साथ शटल बसों का भी संचालन मंगलवार के बाद बंद हो जाएगा। शटल बसों का स्थान इलेक्ट्रिानिक बसें लेंगी। हालांकि अभी रोडवेज को एक भी इलेक्ट्रानिक बस शासन से नहीं मिली है। अफसरों का कहना है कि शासन से प्रयागराज को कुल सौ बसे मिलेंगी, लेकिन ये कब मिलेंगी अभी तय नहीं है। रोडवेज के कुंभ मेला प्रभारी डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक मंगलवार के बाद शटल बसों का संचालन नहीं होगा। अगर शासन शटल बसों को बढ़ाने संबंधी कोई निर्णय आता है तो निश्चित ही उसे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed