फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विहिप शिविर में चंपतराय के साथ केशव ने याद किए पुराने दिन

विहिप शिविर में चंपतराय के साथ केशव ने याद किए पुराने दिन

Sun, 07 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
विहिप शिविर में चंपतराय के साथ केशव ने याद किए पुराने दिन
विहिप शिविर में चंपत राय के साथ केशव ने याद किए पुराने दिन
विज्ञापन

0 माघ मेले में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ने किया शिविर का शुभारंभ

इलाहाबाद। माघ मेले के परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिविर में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे तो वे अपने पुराने दिनों में खो गए। यहां विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय के साथ उन्होंने पुराने दिनों की यादें साझा की। इलाहाबाद के कमिश्नर आशीष गोयल, डीएम सुहास एलवाई की मौजूदगी में केशव ने कहा कि लंबे समय तक उन्होंने विहिप के शिविर में शिरकत की। सक्रिय राजनीति में आने के बाद यहां आने का मौका कम मिला। केशव ने इस दौरान चंपत राय से कुछ देर अकेले में भी बात की और संगठन से जुडे़ कार्यों के बारे मेें जानकारी ली।
इस दौरान विहिप महामंत्री ने शिविर का विधिवत शुभारंभ भी किया। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर चंपत राय ने कार्यकर्ताओं को निष्ठावान होकर काम करने की सलाह दी।कहा कि हिंदू धर्म एवं संस्कृति के लिए हमें लगातार काम करना होगा। कहा कि शिविर 23 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान शिविर में तमाम कार्यक्त्रस्म होंगे। इसमें धर्म संसद, संत सम्मेलन, साध्वी सम्मेलन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इस अवसर पर विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, विमल प्रकाश, मोहन लाल पटेल, विनोद अग्रवाल, दिवाकर त्रिपाठी, आरएन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000000000
शिविर में वेद विद्यालय का उद्घाटन आज
इलाहाबाद। परेड ग्राउंड स्थित विहिप के शिविर में महर्षि भारद्वाज वेद स्वाध्याय शिविर का उद्घाटन रविवार की शाम चार बजे होगा। शिविर में इस बार इलाहाबाद के साथ दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार, देहरादून, पानीपत, गुड़गांव, वृंदावन के 300 से ज्यादा वेदपाठी शिरकत कर रहे हैं। यहां 30 आचार्य उन्हें बौद्धिक विकास आदि की जानकारी देंगे। इस दौरान शुक्ल यजुर्वेद के दो हजार मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी। इसका समापन 23 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed