{"_id":"598a1f514f1c1b896c8b4b52","slug":"151502224209-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में टीजीटी, पीजीटी परीक्षा पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में टीजीटी, पीजीटी परीक्षा पर संकट
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में टीजीटी-पीजीटी परीक्षा पर संकट
0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग भंग होने की स्थिति में परीक्षा में विलंब होने की संभावना
0 टीजीटी के 7950 पदों के लिए छह लाख 55 हजार 304, पीजीटी के 1344 पदों के लिए चार लाख 16 हजार 78 आवेदक
0 2011 के कुछ विषयों का परिणाम, 2016 की परीक्षा तिथि घोषित करने के बाद ही इस्तीफा देने की इच्छा जता चुके हैं चयन बोर्ड के चेयरमैन
विजय सक्सेना
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग को भंग कर नया आयोग बनाने की योजना के बीच प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) तथा प्रवक्ता (पीजीटी) 2016 की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। चयन बोर्ड के चेयरमैन हीरा लाल गुप्ता ने पिछले माह यह परीक्षाएं अक्तूबर में कराने की घोषणा की थी। उन्होंने परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दीं लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और चयन बोर्ड के चेयरमैन ने इस्तीफा देने की इच्छा भी जता दी है। ऐसे में परीक्षा को लेकर संशय खड़ा हो गया है।
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी और प्रवक्ता भर्ती के लिए जून-जुलाई 2016 में आवेदन लिए गए। इसमें टीजीटी के 7950 तथा पीजीटी के लिए 1344 पदों पर भर्ती होनी है। टीजीटी के लिए छह लाख 55 हजार 304 तथा पीजीटी के लिए चार लाख 16 हजार 78 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। आवेदन के लिए जारी सूचना में इसकी भर्ती परीक्षा मई 2017 में कराने की घोषणा हुई लेकिन प्रदेश में बनी नई सरकार ने सभी भर्तियों पर रोक लगाने का मौखिक आदेश जारी कर दिया। इससे पूरी प्रक्रिया रुक गई। तय समय पर परीक्षा की सुगबुगाहट न होने पर अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। मई भी बीत गया। इससे अभ्यर्थियों की नाराजगी और बढ़ गई, जिससे बाद चयन बोर्ड के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी बढ़ गया। अभ्यर्थियों आए दिन चयन बोर्ड कार्यालय पर जुटकर परीक्षा की मांग करने लगे।
इस बीच चयन बोर्ड और चयन आयोग को भंग कर नया आयोग बनाने की सूचना आई। इससे अभ्यर्थियों की नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि इस बीच भर्ती प्रक्रिया रोकने का मामला हाईकोर्ट में पहुंचा तो शासन ने किसी भी तरह की रोक से इंकार कर दिया। इसके बाद चयन बोर्ड के चेयरमैन हीरा लाल गुप्ता ने जुलाई टीजीटी-पीजीटी 2011 के कुछ विषयों का परिणाम जारी किया और 2016 की परीक्षा अक्तूबर में कराने की घोषणा भी कर दी।
विज्ञापन
00
आठ से 29 अक्तूबर के बीच होनी हैं परीक्षा
इलाहाबाद। टीजीटी, पीजीटी 2016 की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आठ अक्तूबर, 15, 22 एवं 29 अक्तूबर कराने की घोषणा की गई है। इसके लिए तैयारी भी तकरीबन अंतिम चरण में है लेकिन अब चर्चा यह भी है कि चयन बोर्ड और चयन आयोग को भंग कर नया आयोग बनाने में समय लगेगा। ऐसे में परीक्षा में विलंब होना तय है।
00
लखनऊ रवाना हुए चयन बोर्ड चेयरमैन
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन हीरा लाल गुप्ता मंगलवार देर शाम लखनऊ रवाना हो गए। इसके साथ ही अगले एक-दो दिन में उनके इस्तीफा देने की चर्चा भी गरम हो गई। वैसे चेयरमैन श्री गुप्ता पहले ही इस्तीफा देने की इच्छा जता चुके हैं। उनके पहले उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल ने भी लखनऊ पहुंचकर अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा था।