फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15.45 lakh fine against 14 on food items disturbances

खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पर 14 के खिलाफ 15.45 लाख का जुर्माना

Fri, 03 May 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
15.45 lakh fine against 14 on food items disturbances
डेमो - फोटो : amar ujala

खाद्यान्न पदार्थों में मिलावट तथा अन्य गड़बड़ियों की वजह से जिले के 14 प्रतिष्ठानों पर 15 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से चौक के राममूर्ति मिष्ठान भंडार पर ही 4.90 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहां सोनपापड़ी में गड़बड़ी पाई गई थी। दुकानदारों को 15 दिन के भीतर दंड की राशि जमा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर संदिग्ध नमूने एकत्रित किए गए थे। प्रयोगशाला की जांच में भी इनमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद एडीएम सिटी ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद जुर्माना तय किया है। जानसेन के संजय कुमार केसरवानी के यहां बेसन में खामी मिली थी। झूंसी के प्रताप सिंह यादव के यहां दूध मानक के अनुरूप नहीं मिला था।
विज्ञापन


सोरांव के सोनू यादव के यहां खोया मानक के अनुरूप नहीं था। नैनी के सुभाष डेयरी पर सप्रेटा दही, खुल्दाबाद के ताजा पनीर एवं दुग्ध भंडार एवं करेली के बेस्ट डेयरी होम में मिश्रित दूध मिला था। कटरा के अलीमुद्दीन के यहां चायपत्ती तथा स्टेनली रोड स्थित मोहम्मद अहमद के यहां बेसन में खराबी मिली थी। अभिहित अधिकारी डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी बाजार के रमेश चंद्र केशरवानी के यहां खाद्य तेल, नैनी के सुभाष डेयरी के यहां सप्रेटा दूध तथा कोरांव के श्रीराज आइसक्रीम के यहां आइसकैंडी में खराबी मिली थी। इन पर 65-65 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। हंडिया के निखिल कुमार पर नमकीन में गड़बड़ी पर 35 हजार तथा शिवकुटी के संजय एंड ब्रदर्स के यहां सरसों तेल में खराबी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed