{"_id":"5d1cd1068ebc3e3c890ba539","slug":"145-candidates-clears-hjs-exam-city-news-ald248441298","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचजेएस मुख्य परीक्षा में 145 सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचजेएस मुख्य परीक्षा में 145 सफल
विज्ञापन
एचजेएस मुख्य परीक्षा में 145 अभ्यर्थी सफल
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग 2018 (एचजेएस) की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें कुल 145 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इनमें 28 ऐसे अभ्यर्थी हैं जो कोर्ट के आदेश से परीक्षा में शामिल हुए हैं।
रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन की ओर से जारी सूची के अनुसार गत 26 से 28 अप्रैल तक हुई इस परीक्षा में 117 सीधे तौर पर सफल और 28 अभ्यर्थी विभिन्न न्यायिक आदेशों के आधार पर प्रोविजनली सफल घोषित किए गए हैं। सभी सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार में प्रोविजनली शामिल होंगे। लिमिटेड कॉम्पटीटिव डिपार्टमेंटल परीक्षा 2018 पार्ट.2 में कोई भी अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक नहीं हासिल कर सका। रजिस्ट्रार चयन एवं नियुक्ति सुशील कुमार रस्तोगी के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम हाईकोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।