{"_id":"5cddc484bdec220772689e8c","slug":"141558037636-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन को लेकर हुए विवाद में मारी गोली
बेली कछार में सब्जी उगाने की जमीन को लेकर हुआ विवाद
प्रयागराज। बेली कछार में सब्जी उगाने की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को पहले बेली अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ ले जाया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घायल बच्चे खान पुत्र नन्हें 45 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह कछार में सब्जियों की खेती करता है। उसका कछार में ही रहने वाले तारिक और भईया के साथ विवाद चल रहा है। गुरूवार आधी रात करीब साढ़े बारह बजे के बाद जब वह अपने खेत में सो रहा था तभी तारिक और भईया तमंचा लेकर उसके पास पहुंच गए और उसे धमकाने लगे। इसी बीच उन्होंने तमंचे से गोली चला दी। एक गोली और उसका छर्रा उसके कंधे के पास एवं हाथ में धंस गया। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन घायल को लेकर बेली अस्पताल पहुंचे। तब तक सूचना मिलने पर कैंट पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। यहां से उसे एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया लेकिन हालत में सुधार न होने की वजह से परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसके हाथ में ही छर्रा धंसा है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।