फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग ने नहीं बताया, पांच साल में कितने इंटरव्यू कराए

आयोग ने नहीं बताया, पांच साल में कितने इंटरव्यू कराए

Mon, 11 Mar 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
आयोग ने नहीं बताया, पांच साल में कितने इंटरव्यू कराए
आयोग ने नहीं बताया, पांच साल में कितने इंटरव्यू कराए
विज्ञापन

0 जनसूचना अधिकार के तहत यूपीपीएससी ने जानकारी देने से किया इनकार
0 ज्यादातर परीक्षा उस वक्त हुई, जिस कार्यकाल की सीबीआई कर रही जांच
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की सीबीआई जांच में फिर तेजी आई है। ऐसे में आयोग भी फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। आयोग से जनसूचना अधिकार के तहत पूछा गया था कि पांच वर्षों के दौरान दौरान आयोग ने कितने और कौन से इंटरव्यू कराए। आयोग ने यह सूचना देने से इनकार कर दिया है। आयोग ने जवाब में कहा है कि सूचना जिस रूप में मांगी गई है, आयोग उस रूप में सूचना तैयार नहीं करता है।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने आयोग से दो बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। 2 अप्रैल 2013 से 30 मई 2018 के बीच आयोग की ओर से कुल कितनी परीक्षाओं का साक्षात्कार कराया गया। सभी परीक्षाओं का विज्ञापन सहित नाम, परीक्षा में पद की संख्या एवं चयनित अभ्यर्थियों की संख्या की जानकारी भी मांगी गई थी। इसके साथ ही पूछा था कि जितनी परीक्षाओं के साक्षात्कार हुए हैं, उन परीक्षाओं के साक्षात्कार के समय मेडिकल लगाने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या का परीक्षावार अलग-अलग उल्लेख करें।
विज्ञापन

आयोग ने छह मार्च को जवाब दिया कि सूचना जिस रूप में मांगी गई है, उस रूप में तैयार नहीं की जा सकती है। ऐसे में सूचना नहीं दी जा सकती। जनसूचना अधिकार के तहत जिन परीक्षाओं के साक्षात्कार के बारे में जानकारी मांगी गई थी, उसमें से ज्यादातर का आयोजन उस कार्यकाल में हुआ, जिस कार्यकाल में हुई परीक्षाओं की सीबीआई जांच कर रही है। ऐसे में आयोग की ओर से दिए गए जवाब ने नए सवाल ड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आयोग में सीबीआई की पड़ताल जारी
0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सीबीआई की टीम डटी हुई है। सीबीआई की टीम ने सोमवार को भी आयोग में कई परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज खंगाले। साथ ही कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई प्रमुख रूप से पीसीएस-2015, पीसीएस-2011 और एपीएस-2010 की जांच कर रही है और इन परीक्षाओं में गड़बड़ी के कई अहम सुराग सीबीआई को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed