फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट में 289 राज्य विधि अधिकारियों की नियुक्ति

हाईकोर्ट में 289 राज्य विधि अधिकारियों की नियुक्ति

Sat, 09 Feb 2019 08:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट में 289 राज्य विधि अधिकारियों की नियुक्ति
हाईकोर्ट में 289 सरकारी वकीलों की नियुक्ति
विज्ञापन

0 151 पैनल से बाहर हुए, कई को मिली प्रोन्नति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में मुकदमों की पैरवी के लिए सरकारी वकीलों की एक और सूची जारी की है। साथ ही पुरानी सूची में व्यापक फेरबदल भी किया है। पूर्व में तैनात कई अधिवक्ताओं को प्रोन्नति देकर उच्च पद प्रदान किए गए तो लगभग 150 वकीलों को पैनल से बाहर कर दिया गया। इस सूची को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। आरोप लग रहा है कि सूची जारी करने में कई मानकों की अनदेखी की गई है और हड़बड़ी में सूची जारी की गई जिसमें तमाम विसंगतियां हैं।

विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आठ फरवरी को जारी सूची में 159 इलाहाबाद प्रधानपीठ और 130 लखनऊ खंडपीठ में कुल 289 राज्य विधि अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार से प्रधानपीठ के 109 और लखनऊ पीठ के 43 कुल 151 राज्य विधि अधिकारियों की पैनल से छुट्टी कर दी गई है। भाजपा सरकार में सरकारी पैनल में नियुक्तियों को लेकर शुरू से विवाद उठ रहा है। सात जुलाई 2017 को जारी सूची को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर हाईकोर्ट ने नियुक्तियों में शुचिता कायम रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद महाधिवक्ता की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की कमेटी गठित की गई। जिसने समीक्षा कर अयोग्य लोगों को सूची से हटाते हुए अक्टूबर 17 में नई सूची जारी की। इसके बाद भी कई सूचियां जारी हुईं, उनपर भी सवाल उठे है। महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि भविष्य में गलती दोहराई नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed