फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यमुना विहार में पहले चरण में बनेंगे 192 फ्लैट

यमुना विहार में पहले चरण में बनेंगे 192 फ्लैट

Mon, 02 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
यमुना विहार में पहले चरण में बनेंगे 192 फ्लैट
यमुना विहार में पहले चरण में एडीए बनाएगा 192 फ्लैट
विज्ञापन

आज से कराया जा सकेगा फ्लैट के लिए पंजीकरण
मौसम विहार योजना कालिंदीपुरम में अभी खाली हैं 110 फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) की नैनी स्थित अवंतिका आवास योजना के पास यमुना विहार योजना में अभी 192 फ्लैट ही बनाए जाएंगे। यहां अभी यह काम निर्माणाधीन है। एडीए ने फ्लैट बनाने से पहले ही यहां बुकिंग शुरू करने की तैयारी की है। इस योजना के लिए एडीए अगले एक माह फ्लैट की बुकिंग करेगा। यमुना विहार के साथ एडीए ने मौसम विहार में भी बचे हुए सौ से ज्यादा फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से करने का निर्णय लिया है।

एडीए की यमुना विहार योजना में कुल 1152 फ्लैट का निर्माण होना है। इस बहुमंजिला आवास योजना का काम नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। यहां एडीए सभी टू बीएचके (दो बेडरूम, एक हॉल, एक किचन) वाले फ्लैट ही रहेंगे। पहले चरण में एडीए द्वारा कुल 192 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। एडीए ने यहां निर्माण के समय मौके पर गुणवत्ता चेक करने की आवंटियों को सुविधा देने की बात कही है। यहां सभी फ्लैट 30.80 लाख रुपये के हैं। वहीं दूसरी ओर कालिंदीपुरम स्थित मौसम विहार योजना में बचे हुए 110 फ्लैट का पंजीकरण भी सोमवार दो अप्रैल से शुरू होगा। पहले से तैयार इस योजना में एडीए ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) न लेने का फरमान जारी किया है। इसके पीछे एडीए का तर्क है कि क्योंकि यह आवास योजना काफी पहले ही तैयार हो चुकी है। इस वजह से इस योजना में जिन फ्लैटों की बिक्री नहीं हो पाई है, उसमें जीएसटी नहीं लिया जाएगा। मौसम विहार योजना में 110 फ्लैट ऐसे हैं जो अभी तक बिके नहीं है। इसमें सात फ्लैट थ्री बीएचके के हैं। शेष फ्लैट टूबीएचके श्रेणी के हैं। एडीए के अपर सचिव गुडाकेश शर्मा के मुताबिक जीएसटी लागू होने से पूर्व इस आवासीय योजना का निर्माण हो चुका था। इसलिए इस योजना में जो फ्लैट बचे हैं, उसमें 18 फीसदी जीएसटी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed