{"_id":"59dce8314f1c1bd1538b6bfe","slug":"141507649585-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे विद्यार्थी
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे विद्यार्थी
दारागंज में रामनिरंजन जूनियर हाईस्कूल की ओर से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
छात्र-छात्राएं घर-घर जाकर दिला रहे स्वच्छता की शपथ, शपथ पत्र भी भरवा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दारागंज स्थित रामनिरंजन जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं आसपास के लोगों में स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय की ओर से विशेष जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। 14 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में विद्यार्थी विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिला रहे हैं। साथ ही शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करा रहे हैं।
विद्यालय के इस अभियान में दारागंज के लोगों को भरपूर सहयोग भी मिल रहा है और अब तक 174 लोग स्वच्छता की शपथ ले चुके हैं। मंगलवार को अभियान के दौरान विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप मिश्र, प्रधानाध्यापिका अनीता ने स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। इसमें उषा, सावित्री, शशि, मीरा, विनीता, राधेश्याम, अपर्णा, पुष्पा देवी आदि शामिल थीं। अभियान के अंतिम दिन 14 अक्तूबर को स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। इसमें अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।