फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दरोगा के घर में मातम और कोहराम

दरोगा के घर में मातम और कोहराम

Thu, 21 Sep 2017 09:31 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
दरोगा के घर में मातम और कोहराम
वेदप्रकाश की मौत से परिवार में हाहाकार
विज्ञापन

0 ट्रेनी उपनिरीक्षक के गांव में छाया मातम, पिता और चाचा हैं शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
होलागढ़ (इलाहाबाद)। वाराणसी में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ट्रेनी उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय के निधन की खबर होलागढ़ के अकोढ़ी गांव स्थित घर पहुंची तो परिवार में हाहाकार मच गया। पिता ब्रहमदेव पांडेय रिश्तेदारों और साथी शिक्षकों के साथ वाराणसी स्थित अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

उपनिरीक्षक वेदप्रकाश तीन भाइयों में मंझले थे। बड़े भाई प्रभाकर बाहर रहते हैं। छोटा भाई शिवप्रकाश इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। पिता ब्रहमदेव पांडेय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। चाचा इंद्रदेव पांडेय भी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनकी मां का देहांत हो चुका है। वेदप्रकाश ने इविवि से परास्नातक तक पढ़ाई की थी। वह पुलिस विभाग में दरोगा पद पर भर्ती हुए तो परिवार के लोगों में बेहद खुशी थी। अब उनकी शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। परिजन धूमधाम से ब्याह करने का सपना संजोए थे। मगर बृहस्पतिवार दोपहर वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके में कार-ट्रक की टक्कर में वेदप्रकाश की मौत ने परिवार को गहरा आघात दिया। पहले तो परिजनों को इस खबर पर भरोसा ही नहीं हुआ। जब खबर की पुष्टि हो गई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता ब्रहमदेव सदमे में डूब गए। वे रोते हुए तीन साथी शिक्षकों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए। रात में कई और रिश्तेदार वाराणसी चले गए। गांव के लोग भी घटना से दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed