{"_id":"682b7e9a8a4a7356080e5d17","slug":"139-students-were-selected-in-the-job-fair-naini-news-c-257-1-sald1006-114523-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रोजगार मेले में चयनित हुए 139 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रोजगार मेले में चयनित हुए 139 छात्र-छात्राएं
Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
नैनी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को नेशनल कैरियर सर्विस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड नगर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई विभिन्न ट्रेड, डिप्लोमा, बीटेक और एमबीएस पास 211 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेले में याजिकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कृष्णा मारुती प्राइवेट लिमिटेड, मदरसन मेट ऑटोमेटिव, इ गोल इंडिया कानपुर और क्वांटम निट्स यूनिट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 139 छात्र-छात्राओं का चयन किया। इसके संयोजक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के प्रबंधक गौरव चतुर्वेदी थे। मेला प्रभारी मारुफ अहमद और मेलाधिकारी प्रशांत ने बताया कि मेले में पहुंंचे छात्रों का पहले रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार बनाने हेतु कई तरह की योजनाओं को संचालन कर रही है। वहीं, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन भी करती है।