{"_id":"5cc46097bdec22075f576d2e","slug":"131556373655-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल प्रयागराज पहुंच रहे अमित शाह, पीएम के आने पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल प्रयागराज पहुंच रहे अमित शाह, पीएम के आने पर असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 को प्रयागराज पहुंच रहे अमित
शाह, पीएम के आने पर असमंजस
0 सेवा समिति विद्या मंदिर मैदान में होगी जनसभा, केशव, नंदी, सिद्धार्थनाथ भी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान में वह फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट की प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वह पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस बीच पीएम मोदी के प्रयागराज आगमन को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी एक मई को कौशाम्बी में ही चुनावी सभा करेेेंगे। वहीं सभा में इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पहले ही 29 अप्रैल का निर्धारित हुआ था, लेकिन प्रत्याशी उनका कार्यक्रम छह मई को करवाना चाह रहे थे। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से आग्रह किया गया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष छह मई को ही प्रयागराज आएं, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से 29 अप्रैल को लेकर ही हरी झंडी दिखाई गई है। शनिवार को टूरिस्ट बंगला में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी की मौजूदगी में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अमित शाह 29 अप्रैल की शाम 4.10 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम पांच बजे वह सेवा समिति विद्या मंदिर ग्राउंड में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इस सभा में केशरी देवी पटेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह एवं प्रयागराज जनपद के भाजपा एवं अपना दल के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।