फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एलटी ग्रेड समेत कई विषयों के परिणाम जारी

एलटी ग्रेड समेत कई विषयों के परिणाम जारी

Tue, 23 Apr 2019 08:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
एलटी ग्रेड समेत कई विषयों के परिणाम जारी
एलटी ग्रेड में उर्दू के 125 शिक्षकों को चयन
विज्ञापन

0 यूपीपीएससी ने घोषित किया एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट
0 न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण आठ पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत उर्दू विषय का परिणाम घोषित कर दिया। उर्दू विषय में शिक्षकों के कुल 133 पद थे, जिनमें से 125 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। महिला शाखा के आठ पद खाली रह गए, क्योंकि बाकी अभ्यर्थियों में से कोई भी न्यूनतम अर्हता अंक हासिल नहीं कर सका।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। उर्दू विषय की पुरुष शाखा में 71 पदों के लिए कुल 1784 अभ्यर्थी और महिला शाखा के 62 पदों के लिए 1743 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पुरुष शाखा के सभी 71 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है, वहीं महिला शाखा के 62 में से 54 पदों अभ्यर्थियों का चयन हो सका है। महिला शाखा में बाकी अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी प्राप्त नहीं कर सके और इसी वजह से आठ पद रिक्त रह गए। इनमें अनुसूचित जाति श्रेणी के सात एवं अनुसूचित जनजाति का एक पद शामिल है। पुरुष शाखा की चयनितों की सूची में पहले तीन स्थानों पर क्रमश: इरफान अहमद, नावेद अहमद खान एवं जुनेद आलम और महिला शाखा में अमीर जहां, अंसारी रुखसाना एवं मीना खातून के नाम हैं।
विज्ञापन

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन की तिथि के बारे में आयोग अलग से सूचना जारी करेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, सो इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन होगा परिणाम
सचिव के अनुसार उर्दू विषय की परीक्षा का परिणाम न्यायालय में योजित याचिकाओं विजय नाथ व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य, सत्येंद्र कुमार सिंह व सात अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और दिव्य प्रकाश मिश्र व 32 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

अब तक कुल ढाई सौ पदों का आया रिजल्ट
आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती की जानी है। अब तक कुल पांच विषयों में 250 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जो कुल पदों का महज 2.32 फीसदी है। 97 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों को अब भी अन्य विषयों के रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षा में तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब तक अब तक कृषि विषय के 19 पदों, संगीत पुरुष शाखा के आठ पदों, महिला शाखा के 60 पदों, गृह विज्ञान पुरुष शाखा के एक पद, वाणिज्य के 29 और उर्दू विषय के 133 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है। हालांकि गृह विज्ञान में कोई अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी नहीं पा सका और एक पद खाली रह गया। वहीं, उर्दू महिला शाखा के आठ पद भी इसी वजह से खाली रह गए।

00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

प्रवक्ता हिंदी के 28 पदों का परिणाम घोषित
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति के विद्यालयों के लिए प्रवक्ता हिंदी के 28 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इनमें 14 पद अनारक्षित, छह पद अनुसूचित जाति एवं आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा में अरविंद कुमार सिंह ने टॉप किया है जबकि सुनीता देवी और अखिलेश कुमार यादव को मेरिट में क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला है। सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार 15 एवं 16 अप्रैल को आयोजित किया गया था। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परिणाम न्यायालय में दाखिल रिट याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के छह पदों का रिजल्ट जारी
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के छह पदों का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इसमें मेरिट में अजय गुप्ता, लेखा नयन सक्सेना और गौरव कुमार मिश्र मेरिट में क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 अप्रैल को आयोजित किया गया।


परिवीक्षा प्राध्यापक का रिजल्ट घोषित
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय (अध्यापक वर्ग) सेवाएं के तहत परिवीक्षा प्राध्यापक के एक अनारक्षित पद का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस पद पर सुनीता सिंह का चयन हुआ है। साक्षात्का 15 अप्रैल को हुआ था, जिसमें आठ अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed