{"_id":"5cb203f9bdec2214114a47b3","slug":"131555170297-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा परिणाम के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा परिणाम के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए करना होगा इंतजार
0 1150 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने में हो सकती है देर
0 चरणवार अंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद आएगा परीक्षा का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो।
प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए ढाई साल पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परीक्षा भी हो गई है और आयोग ने विभिन्न विषयों की उत्तरकुंजी जारी करने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है, लेकिन अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 15 दिसंबर और इस वर्ष छह एवं 12 जनवरी को तीन चरणों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही 15 दिसंबर को विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य की परीक्षा भी आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से वाणिज्य और विज्ञापन संख्या 47 के तहत 15 दिसंबर को हुई 23 विषयों की परीक्षा के तहत सात विषयों की अंतिम उत्तरकुंजी जारी की चुकी है।
बाकी 16 विषयों के पेपर को लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है। इसके बाद दूसरे चरण छह विषयों की परीक्षा हुई थी। इन विषयों के पेपर को लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण अभी होना है। वहीं, 12 जनवरी को तीसरे चरण में हुई छह विषयों की परीक्षा में पेपर व्हाट्सएप पर वायरल होने के मामले की जांच भी चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आयोग तीसरे चरण की परीक्षा की अंतरिम उत्तरकुंजी जारी करेगा और उस पर आपत्तियां ली जाएंगी और इसके बाद निस्तारण होगा। यह पूरी प्रक्रिया होने के बाद लिखित परीक्षा का परिणाम आएगा और फिर इंटरव्यू शुरू होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।