फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पूर्वमंत्री इंद्रजीत के गांव में मिले 33 बीडीसी सदस्य

पूर्वमंत्री इंद्रजीत के गांव में मिले 33 बीडीसी सदस्य

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्वमंत्री इंद्रजीत के गांव में मिले 33 बीडीसी सदस्य
पूर्व मंत्री इंद्रजीत के गांव में मिले 33 बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

- अपहरण कर बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
- एक घर में मिले सदस्यों ने कहा, बंधक नहीं बनाया गया मर्जी से आए हैं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। सरसवां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ चल रही अविश्वास प्रक्रिया के बीच मंगलवार रात सदस्यों के अपहरण की अफवाह उड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के गांव में छापा मारा। वहां एक घर में करीब 33 सदस्य मिले। हालांकि सदस्यों ने साफ कह दिया कि वह अपनी मर्जी से आए हैं, इसलिए किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सरसवां ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी के खिलाफ पखवाड़े भर पहले वार्ड नं. 67 की क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा सिंह अविश्वास प्रस्ताव लाईं थीं। जिलाधिकारी ने अविश्वास पर चर्चा के लिए 15 फरवरी की तारीख तय की है। इसके बाद बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार रात नेहा समर्थकों ने फोन करके एसपी प्रदीप गुप्ता को बताया कि ब्लॉक प्रमुख विद्या ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के पैतृक गांव धोबियन का पूरा में दर्जनों बीडीसी सदस्यों का अपहरण करके बंद कर दिया है। इस पर एसपी ने सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक को महेवाघाट व पश्चिमशरीरा कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर भेजा। सीओ ने बताया कि पूर्व मंत्री के गांव स्थित एक मकान में 33 बीडीसी सदस्य मिले थे। सभी सदस्यों के बयान की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। उनसे लिखकर शपथ पत्र भी लिया गया। सदस्यों ने साफ कह दिया कि उनका किसी ने न तो अपहरण किया है और न ही बंधक बनाकर रखे गए हैं। नेहा और उनके समर्थक परेशान करते हैं। इसलिए विद्या देवी के समर्थन में एक स्थान पर ठहरे हुए हैं। सदस्यों के परिजनों की ओर से भी पुलिस को तहरीर नहीं मिली। ऐसे मेे पुलिस फोर्स किसी तरह की कोई कार्रवाई करे बगैर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed