{"_id":"5c48c35bbdec2273a13557e9","slug":"131548272475-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर होने के छह माह पूर्व कर्मचारियों को दिखाया जाए सर्विस रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर होने के छह माह पूर्व कर्मचारियों को दिखाया जाए सर्विस रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर होने के छह माह पूर्व कर्मचारियों को दिखाया जाएगा सर्विस रिकार्ड
0 एनसीआर मुख्यालय में अफसरों और रेल यूनियन पदाधिकारियों की हुई बैठक
नोट...फोटो है
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अफसरों एवं नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस) के पदाधिकारियों की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक बुधवार को सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में हुई। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को कैंप लगाकार कम से कम छह माह पूर्व सर्विस रिकार्ड दिखाए जाने की मांग की। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान समय रहते पूरा किया जा सके। इस पर जीएम राजीव चौधरी ने अपनी सहमति जता दी
यूनियन नेताओं ने पूर्व में हुई पीएनएम के लंबित मुद्दों का भी मामला उठाया। उपाध्यक्ष आलोक सहगल की माने तो जीएम ने दो माह के भीतर पीएनएम के मुद्दों का निस्तारण करने की बात कही। सर्विस रिकार्ड की प्रति सभी कर्मचारियों को देने एवं कंप्यूटर पर उसे अपलोड करने की भी बात कही गई। यह भी तय हुआ कि रेलकर्मियों के रिटायरमेंट के दिन उनके सम्मान समारोह के लिए प्रशासन अपने खर्च पर स्थल की व्यवस्था करेगा। बैठक में कई अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। इसमें लोको इंसपेक्टरों का रोटेशन किए जाने, रेलवे कालोनी के रखरखाव एवं सफाई की व्यवस्था सही किए जाने, रेलवे अस्तपाल में नर्सिंग सिस्टर, ड्रेसर की कमी दूर करने की मांग की गई। इसके पूर्व जीएम ने बताया कि 6270 प्राप्त शिकायतों में से 5930 शिकायतों का निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष में रेलवे की तमाम उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कहा कि प्रोजेक्ट सक्षम के तहत एनसीआर के 66845 कर्मचारियों में से 65296 को प्रशिक्षित किया जा चुका है। बैठक में एनसीआर के सभी प्रमुख अफसर एवं संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।