फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जेब में परिचय पत्र रखकर करें प्रचार

जेब में परिचय पत्र रखकर करें प्रचार

Sat, 08 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जेब में परिचय पत्र रखकर करें प्रचार
नोट: फोटो भी है---
विज्ञापन

------------------
संभावित प्रत्याशियों को दिया कुंभ का वास्ता
0 छात्र नेताओं से शहर को साथ-सुथरा बनाए रखने की अपील
0 इविवि छात्रसंघ चुनाव के तहत पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों से कहा गया है कि प्रचार के दौरान वह और उनके साथ अन्य समर्थक जेब में परिचय पत्र रखे रहें। ताकि आसानी से उनकी पहचान की जा सके और विश्वविद्यालय परिसर में अराजकतत्वों का प्रवेश रोक जा सके।
शुक्रवार को छात्रसंघ भवन में हुई संभावित प्रत्याशियों, इविवि प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में संभावित प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। उनसे कहा गया कि 2019 के कुंभ के दौरान देश भर से लोग इलाहाबाद आएंगे, इसलिए शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए नगर में कहीं भी दीवारों, बिजली के खंभों या सार्वजनिक स्थलों अथवा निजी भवनों पर पोस्टर, वॉल राइटिंग का प्रयोग न करें। साथ ही शहर का साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की मदद करें। कहा गया कि छात्रसंघ चुनाव में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति न पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

साथ ही लिंगदोह समिति की संस्तुतियों का ईमानदारी से अनुपालन किया जाए। बताया गया कि चुनाव प्रचार में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित है, इसलिए किसी भी सूरत में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। बैठक में एडीएम सिटी एके कनौजिया, एसपी सिटी वीके श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, कुलनुशासक मंडल के सदस्य डॉ. केएन उत्तम, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. गाजुला राजू, डॉ. महेंद्र तिवारी, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
छात्रनेता को इविवि प्रशासन ने दिया नोटिस
- विश्वविद्यालय परिसर में छह सितंबर को अपने साथियों के साथ जुलूस निकालने वाले छात्र नेता संदीप वर्मा को इविवि प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि संदीप और उनके साथियों ने जुलूस और नारेबाजी के जरिये परिसर को अशांत किया। प्रचार के लिए केवल तीन एवं चार अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में संदीप ने लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों का उल्लंघन कर हुए अनुशासनहीनता की है। मामले में चुनाव पूर्व उनका नामांकन या चुनाव के बाद निर्वाचन निरस्त किया जा सकता है। साथ ही विश्वविद्यालय से निलंबित या निष्कासित भी किया जा सकता है। चीफ प्रॉक्टर ये साक्ष्य सहित पूरे मामले से चुनाव अधिकारी को अवगत करा दिया है।

00
एडीसी में चुनाव अधिकारी नियुक्त
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में छात्रसंघ चुनाव 2018-19 के लिए प्राचीन इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामवर्ण शुक्ल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिछले साल भी डॉ. रामवर्ण शुक्ल को चुनाव अधिकारी बनाया गया था और उनकी देखरेख में चुनाव शांति संपन्न कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed