फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पार्किंग फुल होने पर सेटेलाइट टाउन की मिलेगी सुविधा

पार्किंग फुल होने पर सेटेलाइट टाउन की मिलेगी सुविधा

Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग फुल होने पर सेटेलाइट टाउन की मिलेगी सुविधा
पार्किंग फुल होने पर सेटेलाइट टाउन की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

0 कुंभ मेले के दौरान पार्किंग की तैयारियों पर हुआ मंथन
0 पार्किंग स्थलों के अलावा 18 सेटेलाइट टाउन भी किए जाएंगे विकसित

इलाहाबाद। कुंभ मेले के मद्देनजर जिले मेें बाहर से आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए 129 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। सभी पार्किंग स्थलों के प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग होंगे। प्रवेश द्वारों पर निकास की अपेक्षा दो गुनी जगह होगी ताकि जाम न लगे। क्राउड मैनेजमेंट के तहत शहर के उन मार्गों पर तत्काल ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, जहां भीड़ का दबाव बढ़ेगा। साथ ही पार्किंग स्थल फुल होने पर सेटेलाइट टाउन स्थल भी मेला अवधि में रहेंगे। यहां पर पार्किंग स्थल जैसी ही श्रद्धालुओं को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। 49 दिन के कुंभ मेले में सेटेलाइट टाउन के तहत 18 पार्किंग स्थल रहेंगे। साथ ही एक दर्जन ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां भीड़ बढ़ने पर यात्रियों और वाहनों को रखा जा सके।
कुंभ मेले में यातायात व्यवस्था को लेकर हुई जिला प्रशासन, मेला प्रशासन, पुलिस और शहर के गणमान्य नागरिकों की बैठक में बताया गया कि अरैल में 30, झूंसी में 36, फाफामऊ में 34 तथा शहर में 20 और रोडवेज की नौ पार्किंग होगी। इसके अलावा सेटेलाइट टाउन के तहत 18 पार्किंग स्थलों में चीनी मिल, पूरे सूरदास, महुआबाग थाना झूंसी, नागेश्वर मंदिर, शिवमंदिर उस्तापुर, नवप्रयागम, यीशू दरबाद, देवरख उपरहार, प्लाट नंबर 12, पीपा पुल कार्यशाला, दधिकांधो, गल्ला मंडी, बेली कछार, फाफामऊ, रंगपुरा, गंगेश्वर महादेव कछार, बड़ा बघाड़ा कछार, समयामई तथा नेहरूपार्क के पास रहेगा। यहां क्लॉक रूम, वेडिंग जोन, चिकित्सीय सुविधा, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि की व्यवस्था रहेगी। बैठक में मेलाधिकारी विजय किरन आनंद एवं एसएसपी मेला केपी सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कई अन्य तैयारियों का भी ब्यौरा दिया। बताया कि दो अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पुलिस लाइंस स्थित एमसीआर तथा कुंभ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इंटेलीजेंट ट्रैफिक सिग्नल 17 स्थानों पर, सिटी सर्विलांस सिस्टम 183 स्थानों पर, सीसीटीवी कैमरे 607 एवं 38 एएनपीआर कैमरा लगाने की भी योजना है। कहा कि कुंभ मेले में पैदल यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल मुख्य पर्वों में तीन से चार किमी की दूरी पर पार्क किए जाएंगे। सामान्य दिनों में एक से दो किलोमीटर की दूरी पर वाहनों को पार्क किए जाने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

पार्किंग स्थलों के लिए चलेंगी 520 बसें
0 कुंभ मेले के दौरान पार्किंग स्थलोें से श्रद्धालुओं को लाने एवं छोड़ने के लिए 520 नई बसें चलाए जाने की योजना है। 35 से 55 सीट की क्षमता वाली ये बसें प्रत्येक पार्किंग स्थल वाले मार्ग पर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। मेलाधिकारी विजय किरन और ंएसएसपी कुंभ केपी सिंह ने बताया कि तैयारियां इस तरह की गई हैं कि दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा चलना न पड़े और वे आराम से स्नान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक्शन पर सिविल लाइंस की तरफ रास्ता रोकने पर आपत्ति
0 कुंभ मेला अवधि में इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर रेलवे द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी आपत्ति जाहिर की। लोगों का कहना था कि सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर रोक लगा दिए जाने से सिटी साइड में ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि इस मुद्दे पर डीएम और एसएसपी रेलवे अफसरों के साथ बैठक कर नई कार्य योजना बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed