फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   72 घंटे का अल्टीमेटम, फिर शुरू होगा आमरण अनशन

72 घंटे का अल्टीमेटम, फिर शुरू होगा आमरण अनशन

Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे का अल्टीमेटम, फिर शुरू होगा आमरण अनशन
72 घंटे का अल्टीमेटम, फिर शुरू होगा आमरण अनशन
विज्ञापन

चयनित प्रतियोगियों ने चयन बोर्ड कार्यालय पर शुरू किया क्रमिक अनशन
समायोजन, परीक्षा परिणाम समेत चार मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से प्रतियोगियों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। प्रतियोगियों ने साफ चेताया है कि चयन बोर्ड के पास 72 घंटे का समय है। मांगें नहीं मानी गईं तो इसके बाद आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

चयन बोर्ड कार्यालय के बाहर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रतियोगी मोर्चा की ओर से सुबह 10 बजे क्रमिक अनशन की शुरूआत हुई। संयोजक विक्की खान ने बताया कि लंबे समय से प्रतियोगियों की कई मांगें लंबित हैं। इस संबंध में कई बार अफसरों से वार्ता भी हुई लेकिन इन पर कोई विचार नहीं किया गया। बताया कि 2009, 2010, व 2013 के 700 से ज्यादा चयनित अब भी बेरोजगार घूम रहे हैं। इनमें अधिकांश टीजीटी और शेष प्रवक्ता के पद पर चयनित हैं। कॉलेजों का कहना है कि उनके यहां रिक्तियां ही नहीं हैं। समायोजन न होने से चयनित परेशान हैं। इसके अलावा 2011 में हुई परीक्षा के परिणाम भी अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। साथ ही 2013 में हुई प्रवक्ता इतिहास परीक्षा का परिणाम भी अब तक घोषित नहीं किया जा सका है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगियों की यह भी मांग है कि चयन बोर्ड की ओर से 2013 की प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाए। चयन बोर्ड कार्यालय पर जुटे प्रतियोगियों ने बताया कि उपरोक्त मांगों के संबंध में विचार करने के लिए चयन बोर्ड को 72 घंटे का समय दिया गया है। इस अवधि में मांगें नहीं मानी गईं तो क्रमिक अनशन आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान गौरव कुमार, बृजेश पांडेय, जितेंद्र कुमार, सुनील यादव, भैयाराम, चंद्रेश मौर्य, प्रवीण मौर्य व सुधाकर दुबे समेत अन्य प्रतियोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed