{"_id":"5b007d314f1c1bea408b67f7","slug":"131526758705-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल सात फीसदी ने छोड़ी बीए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल सात फीसदी ने छोड़ी बीए की परीक्षा
Updated Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल छह फीसदी ने छोड़ी बीए की प्रवेश परीक्षा
इलाहाबाद समेत देश के दस शहरों में हुई परीक्षा
कल होगी बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में इस बार बीए में प्रवेश के लिए होड़ रहेगी। शनिवार को इलाहाबाद समेत देश के दस शहरों के 50 केंद्रों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 93.8 फीसदी विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति 93 फीसदी के आसपास रही। अब 21 मई को पहली पाली में बीएससी और दूसरी पाली में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होनी है।
इविवि की बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 28 हजार 105 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। इनमें से ऑफलाइन परीक्षा के लिए 26 हजार 120 और ऑनलाइन परीक्षा के लिए 1985 आवेदन आए थे। इलाहाबाद समेत दिल्ली, भोपाल, पटना, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, कानपुर और आगरा में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 35 केंद्र ऑफलाइन और 15 केंद्र ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए थे। इलाहाबाद में ऑफलाइन परीक्षा के 22 और ऑनलाइन परीक्षा के दो केंद्र थे। इलाहाबाद समेत सभी दस शहरों में 26 हजार 362 छात्र-छात्राएं बीए प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे की पाली में आयोजित की गई। देश के सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी ली गई।
अपराह्नन तीन से शाम छह बजे तक की स्नातक प्रवेश परीक्षा की दूसरी पाली में बीएफ, बीपीई आदि की परीक्षा थी, जिसके लिए एक हजार से कम आवेदन आए थे। इलाहाबाद में एक केंद्र बनाया गया था, जिसमें 411 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई जबकि लखनऊ के एक केंद्र में हुई बीएफए की परीक्षा में 78 परीक्षार्थी शामिल हुए। अब 21 मई को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली बीएससी की प्रवेश परीक्षा होनी है, जिसके लिए 30 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं, अपराह्न तीन से शाम पांच बजे की दूसरी पाली में होने वाली बीकॉम प्रवेश परीक्षा के लिए तकरीबन दस हजार आवेदन आए हैं।