{"_id":"5a42adf84f1c1b3c3d8c02cd","slug":"131514319352-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच में काम छोड़ा, काली सूची में डाले जाएंगे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच में काम छोड़ा, काली सूची में डाले जाएंगे ठेकेदार
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली सूची में डाले जाएंगे ठेकेदार
-महापौर को निरीक्षण में अधूरे मिले कई कार्य
इलाहाबाद। अवस्थापना निधि और 14 वें वित्त आयोग निधि से कराए जा रहे करीब 38 करोड़ के अधिकांश विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। लोगों की शिकायत पर महापौर अभिलाषा गुप्ता ने निरीक्षण किया तो लापरवाही का खुलासा हुआ। महापौर ने नगर आयुक्त से कहा है कि लापरवाह ठेकेदारों को काली सूची में डालकर जमानत राशि जब्त कर ली जाए।
निकाय चुनाव से पहले ई टेंडर के जरिए 100 से अधिक निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली थी। औपचारिकताओं को पूरा कर ठेकेदारों ने काम शुरू कराया लेकिन बीच में ही छोड़ दिया। इसकी शिकायत होने पर महापौर ने निरीक्षण कर हकीकत जानी। संबंधित मामले में नोटिस जारी होने के बाद भी ठेकेदार न आ रहे हैं और न ही काम फिर से शुरू करा रहे हैं। इसे गंभीर मानते हुए महापौर अभिलाषा ने नगर आयुक्त से लापरवाह ठेकेदारों से काम पूरा कराने का निर्देश दिया है। साथ ही काम न कराने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने के साथ उनकी जमानत राशि भी जब्त करने को कहा है।