फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 वर्ष की आयु में सेवानिवृति योजना लागू हुई तो आंदोलन

50 वर्ष की आयु में सेवानिवृति योजना लागू हुई तो आंदोलन

Thu, 13 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
50 वर्ष की आयु में सेवानिवृति योजना लागू हुई तो आंदोलन
50 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति योजना लागू हुई तो आंदोलन
विज्ञापन

इलाहाबाद। नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 50 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को सेवानिवृत्त करने की योजना का विरोध किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर रेल में बढ़ रहे निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग का विरोध करते हुए भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां पर नाराजगी जताई। जंक्शन पर आयोजित बैठक में कहा गया कि लगातार कर्मचारियों की छंटनी, रिटायर्ड कर्मचारियों के स्थान पर खाली पड़े पदों को न भरने पर अफसरों को चेतावनी दी गई। यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि केंद्र या राज्य सरकार ने यदि 50 वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्ति की योजना लागू करी तो रेल कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैैठक में कहा गया कि इलाहाबाद के सभी केंद्रीय संगठनों की एक संयुक्त बैठक वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में शीघ्र ही होगी। बैठक में एसएन ठाकुर, दीपक वर्मा, आरएन बनर्जी, संतोष द्विवेदी, डीबी सिंह, इंद्रपाल, विनय तिवारी, एस डब्ल्यू हुसैन, मदन गोपाल सिन्हा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed