फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सर्जरी और दवा दोनों से ठीक हो सकता है सफेद दाग

सर्जरी और दवा दोनों से ठीक हो सकता है सफेद दाग

Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सर्जरी और दवा दोनों से ठीक हो सकता है सफेद दाग
सर्जरी और दवा दोनों से ठीक हो सकता है सफेद दाग
विज्ञापन

इलाहाबाद। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के त्वचा विभाग के अध्यक्ष डा. केजी सिंह ने शनिवार को कहा कि सफेद दाग का इलाज सर्जरी एवं दवा दोनों से ठीक हो सकता है। विश्व सफेद दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को संवाददाताओं से हुई बातचीत में डा. केजी सिंह ने बताया कि सफेद दाग दो तरह के होते हैं। अगर यह अपने आप हुआ है तो उसे विटिलिगो कहते हैं, जबकि जलने एवं केमिकल द्वारा त्वचा के रंग नष्ट होने से इसे ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। सफेद दाग में रंग बनाने वाली कोशिकाओं (मिलैनोसाइट) की कमी होती है। उनके रंग बनाने की क्षमता में कमी हो जाती है। इस वजह से सफेद दाग जगह-जगह आ जाते हैं। यह कोई आनुवांशिक रोग नहीं है। उन्होंने बताया कि 25 जून को विश्व विटिलिगो डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व प्रसिद्ध गायक माइकल जैक्शन इस मर्ज से पीड़ित थे। उनका निधन 25 जून 2009 को हुआ था। उनकी याद में यह दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed