फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   13-year wait ends; now appointed as Principal.

Prayagraj News: 13 वर्ष का इंतजार खत्म, अब मिली प्रधानाचार्य पद की कुर्सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
13-year wait ends; now appointed as Principal.
वर्ष 2013 में प्रधानाचार्यों के 600 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का 13 वर्षों का लंबा इंतजार 16 सितंबर को खत्म हो गया। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद 16 सितंबर को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शेष चार मंडलों (प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़ व देवीपाटन ) के चयनित 80 प्रधानाचार्यों का पैनल जारी किया गया।
विज्ञापन

कुल 600 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में से 193 अभ्यर्थियों ने वर्ष 2022 में ही पद ग्रहण कर लिया था। बाकी बचे अभ्यर्थी इस आदेश के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में पद ग्रहण करना शुरू कर चुके हैं। अब तक करीब 300 प्रधानाचार्यों ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।
विज्ञापन

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सभी डीआईओएस को शनिवार को पत्र भेजा गया है। उपसचिव संजय सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में डीआईओएस से यह कहा गया है कि पैनल में प्रधानाचार्य पद के लिए तीन अभ्यर्थियों के नाम भेजे गए हैं। उसका सत्यापन करते हुए कार्यभार ग्रहण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रथम स्थान पर चयनित अभ्यर्थी तय समय के अंदर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो मेरिट क्रम में अगले अभ्यर्थी का नाम भेजेंगे। आयोग की ओर से जारी पैनल में प्रत्येक कालेज के लिए तीन अभ्यर्थियों के नाम मेरिट के आधार पर निकाले गए हैं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष कुमार शुक्ला ने कहा, लंबी लड़ाई के बाद चयनित प्रधानाचार्यों की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed