{"_id":"6032b4308ebc3ee96665cf5d","slug":"13-corona-infected-in-big-bazaar-kolkata-market-sealed-malls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बाजार, कोलकाता बाजार में मिले 13 कोरोना संक्रमित, सील हुए मॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बाजार, कोलकाता बाजार में मिले 13 कोरोना संक्रमित, सील हुए मॉल
Mon, 22 Feb 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से राहत मिले और संक्रमण शून्य हो इससे पहले रविवार को बड़ा खतरा सामने आया। फोकस सैंपलिंग के दौरान सिविल लाइंस स्थित बिग बाजार में नौ और कोलकाता बाजार में चार स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों मॉल सील करा दिए गए हैं। सोमवार को भी दोनों बाजार बंद कर सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। वहीं अन्य मॉल में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए फोकस सैंपलिंग की जाएगी। इसके साथ शिक्षण संस्थानों में भी कोविड जांच को सैंपलिंग कराई जाएगी।
नोडल अधिकारी कोरोना और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक शासन के निर्देश पर कराई जा रही फोकस सैंपलिंग में 13 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी वहां काम करने वाले हैं। संक्रमण का प्रसार रोकने को दोनों मॉल सील कराकर सोमवार को बंद रखने का कहा गया है। फोकस सैंपलिंग के तहत जहां 2318 लोगों की जांच की गई वहीं जिले में 4411 लोगों की कोविड जांच की गई।
नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दोनों स्थानों पर टीम भेजकर अन्य स्टाफ की कोविड जांच कराई जाएगी। दोनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जाएगा। साथ ही इन दोनों स्थानों पर पिछले चार से पांच दिनों में आने वाले ग्राहकों को लक्षण पर ध्यान देने के साथ क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इन ग्राहकों के लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम कर सैंपलिंग कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट घोषित करते हुए जिले के सभी मॉल्स में काम करने वाले कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।