फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12th student kidnapped by friends and asked for 20 lakh extortion, hatched a conspiracy after losing money in

Prayagraj : 12वीं के छात्र को दोस्तों ने अगवा कर मांगी 20 लाख रंगदारी, जुए में पैसा हाने के बाद रची साजिश

Wed, 14 Dec 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

कॉल करने वाले ने बताया कि वासु को अगवा कर लिया गया है। उसे छुड़ाना है तो 20 लाख रुपये देने होंगे वरना उसे जान से मार दिया जाएगा। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। घबराए परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन
12th student kidnapped by friends and asked for 20 lakh extortion, hatched a conspiracy after losing money in
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े अपहरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज में 12वीं के छात्र वासु सिंह पटेल(20) को मंगलवार रात दोस्तों ने अगवा कर लिया। राजरूपपुर स्थित फ्लैट में रात भर बंधक बनाए रखा। पुलिस ने बुधवार दोपहर उसे मुक्त कराया और मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुंडेरा में रहने वाले भीम सिंंह पटेल मैरिज हॉल संचालक हैं। उनका बेटा वासु एसपी कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं का छात्र है। मंगलवार रात मैरिज लॉन में एक शादी थी और वासु वहीं था। इसी दौरान मोबाइल पर कॉल आने पर वह बाहर निकल गया।  बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मोबाइल नंबर भी बंद मिला। रात 2.20 मिनट पर वासु के नंबर से पिता के पास कॉल आई। 

विज्ञापन



कॉल करने वाले ने बताया कि वासु को अगवा कर लिया गया है। उसे छुड़ाना है तो 20 लाख रुपये देने होंगे वरना उसे जान से मार दिया जाएगा। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। घबराए परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई। उधर सुबह 11 बजे के करीब राजरूपपुर स्थित मंगल विहार के सी ब्लॉक में स्थित फ्लैट नंबर 409 की बालकनी से अचानक एक युवक के चीखने की आवाज आई। इस पर सामने की बिल्डिंग में रहने वाली महिला ने सूचना दी तो पहले 112 नंबर और फिर धूमनगंज पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन

12th student kidnapped by friends and asked for 20 lakh extortion, hatched a conspiracy after losing money in
Prayagraj News : अपहरणकर्ताओंके चंगुल से छूटा वासू पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

यहां एक युवक बंधक हाल में मिला। पुलिस ने मुक्त कराकर उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह मुंडेरा से अपहृत वासु है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे अगवा करने वाला मोहल्ले में रहने वाला उसका ही दोस्त सर्वेश सिंह पटेल है। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथियों की तलाश देर रात तक चलती रही। डीसीपी नगर संतोष कुमार मीना के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रुपयों के लिए वारदात की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed