फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   128 teachers will be recruited on honorarium in Sanskrit schools, all managers will issue advertisements from their level today

संस्कृत विद्यालयों में 128 शिक्षकों की मानदेय पर होगी भर्ती, सभी प्रबंधक आज अपने स्तर से जारी करेंगे विज्ञापन

Sun, 22 Aug 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 09:47 PM IST
सार

  • जिले के 16 संस्कृत विद्यालयों में एक शिक्षक तक नहीं

विज्ञापन
128 teachers will be recruited on honorarium in Sanskrit schools, all managers will issue advertisements from their level today
संस्कृत

विस्तार

जिले के संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापक के 128 पद रिक्त पड़े हैं। अशासकीय संस्कृत महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति होने तक सत्र 2021-22 और सत्र 2022-23 के लिए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की मानदेय पर भर्ती होने जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए 23 अगस्त को अनिवार्य रूप से भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के 33 संस्कृत महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों एवं सहायक अध्यापकों के 128 पद खाली हैं। प्रथमा एवं पूर्व मध्यमा स्तर पर शिक्षकों को 12 हजार रुपये और उत्तर मध्यमा स्तर पर 15 हजार रुपये के मानदेय पर रखा जाएगा। शिक्षण अवधि में ग्रीष्मावकाश को शामिल नहीं किया जाएगा। इनकी नियुक्ति अस्थायी होगी और नियमित शिक्षकों के आने तक ही मानदेय पर भर्ती की जाएगी। जिले में 16 संस्कृत विद्यालय ऐसे हैं, जहां कोई भी स्थायी शिक्षक नहीं है। 
विज्ञापन


इनमें विद्यालयों में कमलाकर संस्कृत पाठशाला शंकरगढ़, नारायणदास संस्कृत महाविद्यालय कोलसरा लेडिय़ारी, विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय कोरांव, महर्षि पणिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर कोरांव, आनंद बोधराम संस्कृत महाविद्यालय तिवारीपुर गाढ़ा, सुबोधनी संस्कृत पाठशाला मांडा, बजांग संस्कृत विद्यालय देवली फूलपुर, तीर्थराज संन्यासी संस्कृत विद्यालय झूंसी, शिवशर्मा संस्कृत महाविद्यालय दारागंज, भागवतदेशिक संस्कृत विद्यालय नृसिंह मंदिर दारागंज, महंत विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय नया बैरहना, किशोरीलाल वेणीमाधव संस्कृत महाविद्यालय नया बैरहना, रामसुमेर तिवारी संस्कृत विद्यालय नारीबारी, श्यामलाल शुक्ल संस्कृत विद्यालय अयोध्या कोरांव, त्रिवेणी संस्कृत महाविद्यालय दारागंज एवं शेषमणि संस्कृत विद्यालय रतेवरा करपिया कोरांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed