फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीजीएटी-1, क्रेट के प्रवेशपत्र जारी

पीजीएटी-1, क्रेट के प्रवेशपत्र जारी

Mon, 13 May 2019 07:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
पीजीएटी-1, क्रेट के प्रवेशपत्र जारी
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000

पीजीएटी-1, क्रेट के प्रवेश पत्र जारी
0 20 मई को होगा क्रेट का आयोजन, 21 को पीजीएटी-1
0 एलएलबी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजीएटी-1 के तहत परास्नातक के परंपरागत विषयों में प्रवेश के लिए 20 मई को आयोजित की जानी वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र सोमवार को जारी कर दिए गए। इसके साथ ही 21 मई को होने वाली संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए भी प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। 21 मई को ही एलएलबी की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 14 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
पीजीएसटी-1 की प्रवेश परीक्षा 20 मई को सुबह 9.30 से दोपहर 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीजीएटी-1 में प्रवेश के लिए 13762 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 11316 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 2446 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प भरा है। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक 10 केंद्र प्रयागराज में हैं। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा के लिए बने 19 केंद्रों में सर्वाधिक आठ केंद्र प्रयागराज में हैं। क्रेट का आयोजन केवल ऑफलाइन होगा। क्रेट के लिए 6756 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं और परीक्षा के लिए सभी 10 केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

00
एक ही बार में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
- इस बार अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए ज्यादा भटकना नहीं होगा। पिछली बार काउंसलिंग ऑनलाइन कराई गई थी। काउंसलिंग के बाद फीस जमा करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन थी। इसके बाद विषय आवंटित होते थे और अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता था। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन और एक ही दिन में पूरी होगी। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन आना होगा। वहीं काउंसलिंग होगी, इसके बाद फीस जमा की जाएगी और फिर सब्जेक्ट आवंटित करते हुए उन्हें अंतिम रूप से प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed