फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रमादेवी, केंद्रीय विद्यालय, कैंप, सैनिक स्कूल

रमादेवी, केंद्रीय विद्यालय, कैंप, सैनिक स्कूल

Wed, 22 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
रमादेवी, केंद्रीय विद्यालय, कैंप, सैनिक स्कूल
पुरुषोत्तम दास टंडन के जीवन पर लिखा निबंध
विज्ञापन

0 रमा देवी बालिका विद्यालय में हुई प्रतियोगिता, 54 विद्यार्थी हुए शामिल
इलाहाबाद। रमा देवी बालिका विद्यालय में खत्री सभा प्रयाग के तत्वावधान में मंगलवार को भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 54 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
खत्री सभा के महामंत्री बृजेश मेहरोत्रा के मुताबिक यह प्रतियोगिता हर माह शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाएगी। हर स्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों का चयन होंगे। इसके बाद एक अगस्त 2018 को टंडनजी की जयंती के अवसर पर सभी चयनित विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। उसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रधानाचार्या यामिनी सिंह की देखरेख में हुई। संयोजक अनुपम टंडन ने धन्यवाद ज्ञापन किा। इसमें गोपास दास खत्री, अनिल टंडन, सुशील मेहरोत्रा, मुकेश सहगल, सतीश टंडन, रमेश टंडन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


00 फोटो भी है 00
पुस्तकें मनुष्य की सर्वश्रेष्ठ और विश्वसनीय मित्र
0 केंद्रीय विद्यालय झलवा में पुस्तक सप्ताह के समापन पर आयोजित पुस्तक मेले में बोले प्राचार्य
इलाहाबाद। केंद्रीय विद्यालय ट्रिपल आईटी झलवा में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन विद्यालय के पुस्तकालय के सहयोग से पुस्तक मेला लगाया गया। इसमें लोक भारती, राजकमल और राधा कृष्ण प्रकाशन के प्रकाशकों ने सहभागिता की। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत भाषा की अलग-अलग आयु वर्ग को ध्यान में रखकर स्टॉलों पर उपलब्ध कराई गई पुस्तकों में विद्यार्थियों ने खूब रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले मेले का उद्घाटन प्राचार्य विजयेश पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सर्वश्रेष्ठ और विश्वसनीय मित्र हैं। जीवन की विपरीत परिस्थितियों में जब हमारा साथ देने के लिए कोई व्यक्ति नहीं होता, ऐसे समय में ज्ञान और विवेक हमारे सच्चे साथी होते हैं। व्यक्ति के भीतर ज्ञान और विवेक का सृजन का सबसे सशक्त माध्यम पुस्तकें हैं। अगर व्यक्ति का लगाव पुस्तकों से हो तो वह कभी कमजोर नहीं पड़ सकता। पौष्टिक आहार शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं तो पुस्तकें व्यक्ति केआत्म बल को बढ़ाती हैं। धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालयाध्यक्ष माधुरी रावत ने किया।

उपकरण मापन वितरण कैंप 30 नवंबर, एक दिसंबर को
इलाहाबाद। सर्व शिक्षा अभियान की समेकित शिक्षा योजना के अंतर्गत उपकरण मापन वितरण कैंप 30 नवंबर को ब्लाक संसाधन केंद्र बहादुर, हनुमानगंज तथा एक दिसंबर को ब्लाक संसाधन केंद्र जसरा, धनुपुर में प्रस्तावित है। बीएसए के मुताबिक इन कैंपों के संचालन के लिए रणनीति तैयार करने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में 22 नवंबर को शाम चार बजे बैठक होगी।


सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की जानकारी वेबसाइट पर
इलाहाबाद। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2018-19 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। डीएम सिटी के मुताबिक आवेदन करने के संबंध में स्कूल की वेबसाइट www.ssghorakhal.org पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed