फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अब शासन से हरी झंडी की इंतजार

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अब शासन से हरी झंडी की इंतजार

Wed, 11 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अब शासन से हरी झंडी की इंतजार
अब एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को शासन से हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन

0 यूपी बोर्ड सचिव ने अपर मुख्य सचिव की मौजूदगी में शासन को सौंपा प्रस्ताव
0 सरकार इसे लेकर गंभीर, अगले कुछ दिनों में शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
वर्ष 2018 में नौवीं एवं 11वीं में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने के लिए यूपी बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बुधवार को अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल की मौजूदगी में बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने सीबीएसई की तर्ज पर तैयार पाठ्यक्रम का प्रस्ताव शासन को सौंप दिया है। सरकार इसे लागू करने को लेकर पहले ही गंभीर है, सो माना जा रहा है कि हफ्ता-दस दिन के अंदर पाठ्यक्रम को शासन से अनुमति मिल जाएगी।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल में चार विषय एवं इंटरमीडिएट में 12 विषयों का पाठ्यक्रम सीबीएसई की तरह एनसीईआरटी के पैटर्न पर तैयार किया है। एनसीईआरटी की ओर से इस पर सहमति बनने के बाद यूपी बोर्ड ने शासन से अनुमति लेने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। इसे बुधवार को लखनऊ में शासन को सौंप दिया गया। नौ अक्तूबर को यहां 63वीं प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षामंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने भी अगले वर्ष से विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

उसी दिन दिल्ली में यूपी बोर्ड और एनसीईआरटी के अफसरों के बीच पाठ्यक्रम को लेकर सहमति भी बनी। मंत्री की ओर से घोषणा किए जाने के तुरंत बाद पाठ्यक्रम को अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed