फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जिले में 86 केंद्रों पर 47861 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

जिले में 86 केंद्रों पर 47861 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

Sun, 08 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिले में 86 केंद्रों पर 47861 अभ्यर्थी देंगे टीईटी
जिले में 86 केंद्रों पर 47861 अभ्यर्थी देंगे टीईटी
विज्ञापन

15 को होने वाली परीक्षा को अंतिम रूप देने में जुटा परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय
नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए 1634 केंद्र, दो पाली में होगी परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए जिले में कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्तूबर को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 47861 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बीच अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना शुरू कर दिया है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इन दिनों टीईटी को अंतिम रूप देने में जुटा है। पहली पाली में प्राथमिक एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षों में पूरे प्रदेश में कुल नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 1634 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्राथमिक के लिए 570 तथा उच्च प्राथमिक की टीईटी के लिए 1064 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी इलाहाबाद में परीक्षा देंगे। यहां सुबह की पाली में 28 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, जिसमें 16121 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर की पाली में होने वाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 58 केंद्रों पर 31740 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा लखनऊ में 38 केंद्रों पर 20764, वाराणसी में 35 केंद्रों पर 21998, आगरा में 42 केंद्रों पर 18512, गोरखपुर में 27 केंद्रों पर 15967, कानपुर में 37 केंद्रों पर 20886 तथा मेरठ में 36 केंद्रों पर 19755 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह के मुताबिक अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र और प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र/अंतिम निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed