फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 people from trucks from Telangana roam the village

तेलंगाना से ट्रकों से आए 12 लोग गांव में घूम रहे

Tue, 19 May 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
12 people from trucks from Telangana roam the village
demo pic - फोटो : demo pic

बोले, पांच दिन की यात्रा में कहीं भी नहीं हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

शाही पुलिस ने भी बिना जांच कराए ही घर भेज दिया

शाही। तेलंगाना से शाही थाना क्षेत्र के गांव सेवा ज्वालापुर में पहुंचे 12 प्रवासी मजदूर गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। ये सभी मजदूर सोमवार कग सुबह करीब नौ बजे ही गांव पहुंचे हैं। मजदूरों के मुताबिक, तेलंगाना से पांच दिन पहले वह घर को निकले थे। रास्ते में ट्रक, डीसीएम आदि जो भी वाहन मिला उससे आगे का सफर तय किया। काफी रास्ता पैदल भी तय करना पड़ा।
रविवार रात बरेली पहुंचे। वहां से रात करीब 11 बजे पैदल ही शाही के लिए रवाना हो गए। फतेहगंज पश्चिमी धनेटा क्रॉसिंग होते हुए सुबह करीब 8:30 बजे मिर्जापुर चौराहे पहुंचे। करीब दो दर्जन मजदूर मिर्जापुर पहुंचने के बाद कुछ शीशगढ़ रोड की ओर रवाना हो गए तो कुछ शाही आ गए। मिर्जापुर बाजार में रुकने पर शाही पुलिस पहुंची और बिना जांच के ही उन्हें घर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि बरेली का ही एक ठेकेदार पेंटिंग का काम कराने के लिए उन्हें तेलंगाना ले गया था। करीब दो महीने से वे खाली बैठे थे। घर आने के लिए भी पैसे नहीं थे तो घरवालों से खाते में रुपये मंगाए। कई दिनों से भूखे प्यासे चलते हुए वे गांव पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि उन्हें लगा कि बरेली पहुंचने पर उनकी जांच की जाएगी, लेकिन ऐसा कहीं नहीं हुुआ। तेलंगाना से यहां तक आने पर रास्ते में भी कहीं उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ। वहीं मजदूरों के गांव में घूमने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed