फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 hotels, banquet halls, and guest houses shut down in the district.

Prayagraj News: जिले में 12 होटल, बैंक्वेट हॉल व गेस्ट हाउस कराए गए बंद

Sat, 27 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 27 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
12 hotels, banquet halls, and guest houses shut down in the district.
होटल, बैंक्वेट हॉल, लॉज, गेस्ट हाउस में अग्नि सुरक्षा व जीवन रक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दूसरी बड़ी कार्रवाई की। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने जिले के 12 होटल, बैंक्वेट हॉल व गेस्ट हाउस बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले अग्नि सुरक्षा व जीवन रक्षा के मद्देनजर मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट पर जिले के 86 होटल, बैंक्वेट हॉल, लॉज, गेस्ट हाउस का रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए इन्हें बंद कराने का आदेश एडीएम सिटी ने जारी किया था। इस तरह एक हफ्ते में अब 98 होटल, बैंक्वेट हॉल, लॉज, गेस्ट हाउस के खिलाफ जिला प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चांदपुर सलोनी स्थित शिवरामा इन, ट्रांसपोर्ट नगर में त्रिवेणी ग्रैंड होटल एवं बैंक्वेट, महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस में शहंशाह होटल, नूरुल्ला रोड पर सदाबहार लॉन्स, राय बहादुर रामचरन रोड पर राधा कृष्ण मंडपम विवाह घर और अनुहा अरैल करछना में प्रेम वाटिका को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा मित्र नगर घुघुर चौराहा एचपी टावर झलावा में संगम इंटरनेशनल, ट्रिपलआईटी चौराहा झलवा के महादेव होम्स गेस्ट हाउस, बंद रोड पर गंगा धाम, ग्राम टिकरी कला गजापुर में बच्चो जी गेस्ट हाउस, नवाबगंज सोरांव में राम वाटिका और हेवलिया झूंसी में विजय गेस्ट हाउस का बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed