फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सभी प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा, मतदाताओं का भी जताया आभार

सभी प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा, मतदाताओं का भी जताया आभार

Mon, 13 May 2019 01:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
सभी प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा, मतदाताओं का भी जताया आभार
सभी प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा, मतदाताओं का भी जताया आभार
विज्ञापन

0 रात में समर्थकों संग बैठकर हार जीत का गणित समझते रहे

प्रयागराज। इलाहाबाद, फूलपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मतदान के बाद भाजपा, सपा-बसपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। जीत के दावे के साथ ही प्रत्याशियों ने वोटरों का आभार भी जताया है। हालांकि वोटरों की खामोशी से इस बार प्रत्याशी खासे बेचैन भी दिखे। 44 डिग्री तापमान में वोटरों ने उत्साह तो दिखाया लेकिन उनकी खामोशी से चुनावी रुझान का आंकलन करना भी मुश्किल हो गया। समर्थक पूरे दिन अपने क्षेत्र में अधिक वोट पाने का दावा करते रहे। इसी दावे को आधार बनाकर चुनावी गणित को देर रात तक प्रत्याशी समझते रहे।

अमूमन पिछले कुछ चुनावों में बूथों के आसपास लगने वाले प्रत्याशियों के स्टाल ही बहुत कुछ बता देते थे। जिस उम्मीदवार के स्टाल पर पर्ची बनवाने के लिए भीड़ अधिक लगती थी यह माना जाता था कि उस प्रत्याशियों की हवा तेज है। इसी भीड़ से ही किसका पलड़ा भारी है, अंदाजा लगाया जाता था। लेकिन इस बार ऐसा बहुत कम देखने को नहीं मिला। चुनाव आयोग का कुछ इंतजाम ही ऐसा था कि अधिकांश मतदाताओं को पर्ची बीएलओ द्वारा पहुंचा दी गई थी। हालांकि मतदान संपन्न होने के बाद इलाहाबाद एवं फूलपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी एवं केशरी देवी पटेल ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। दोनों ही प्रत्याशियों ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मेहनत से काम किया। इसी तरह सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव और राजेंद्र पटेल भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव के मुताबिक गठबंधन प्रत्याशी को हर जाति का वोट मिला। लोगों का गठबंधन के प्रति विश्वास भी दिखा। उधर कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला और पंकज निरंजन भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। पंकज ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी हार रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed