फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   परिणाम के इंतजार में बीत गया एक हफ्ता

परिणाम के इंतजार में बीत गया एक हफ्ता

Sun, 21 Apr 2019 02:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
परिणाम के इंतजार में बीत गया एक हफ्ता

विज्ञापन

परिणाम के इंतजार में बीत गया एक हफ्ता
0 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम के लिए बढ़ा इंतजार
0 पीसीएस जे मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी इस माह मुश्किल
प्रयागराज, 20 अप्रैल। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम के इंतजार में एक सप्ताह बीत गया जबकि पिछले दिनों परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर हुए आंदोलन में अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी विषय का रिजल्ट जारी किया जाता रहेगा। इसके साथ ही पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के परिणाम आने का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इस माह रिजल्ट आ पाना अब मुश्किल है।

एलटी ग्रेड के 10768 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी। नौ माह पूरे होने जा रहे हैं और आयोग ने अब तक महज 117 पदों का रिजल्ट जारी किया है। पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने जब आंदोलन किया तो उन्हें आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी विषय का परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग ने पिछला परिणाम 12 अप्रैल को वाणिज्य विषय का जारी किया था, जिसमें शिक्षकों के 29 पद हैं। इस सप्ताह शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश था। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि शनिवार को परिणाम जारी किया जाएगा लेकिन रिजल्ट नहीं आया। उधर, पीसीसी जे-2018 की मुख्य परीक्षा के आयोजन को ढाई माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम भी जारी नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि कॉपियां जांचने का काम अंतिम दौर में है। इस माह रिजल्ट आ पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed