{"_id":"5bec29b9bdec226953784564","slug":"11542203833-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबागंज में सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबागंज में सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश
नगर कोतवाल ने तानी रिवाल्वर, एके 47 लेकर सिपाही ने घेरा
बाबागंज में संदिग्ध देख पुलिस रोक रही थी कार, वाराणसी में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर का बेटा चला रहा था कार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज में संदिग्ध कार सवार लोगों ने सिपाहियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। यह देख नगर कोतवाल ने पिस्टल तान ली। सिपाही ने एके 47 के साथ घेराबंदी की। यह नजारा देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस कार सवार तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। कार वाराणसी के रहने वाले सप्लाई इंस्पेक्टर के नाम से है। जिसे उसका बेटा चला रहा था।
शहर कोतवाल को जानकारी मिली कि वाराणसी के नंबर की एक सफेद रंग की कार भंगवाचुंगी की ओर जा रही है। जिस पर संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं। खबर मिलते ही कोतवाल दलबल के साथ उसे पकड़ने निकले। कार देखते ही पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि कार चालक ने सिपाहियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जिसके बाद कोतवाल ने पिस्टल तान दी और सिपाही ने एके 47 लेकर कार के आगे खड़ा हो गया। इसके बाद भी कार सवार न तो नीचे उतर रहे थे और न ही शीशा खोल रहे थे। मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने सभी को कार से बाहर निकाला। पिटाई के बाद सभी को कोतवाली ले गए। जहां सभी की जमकर खबर ली। तलाशी के दौरान कार से कुछ नहीं मिला। पूछताछ में यह पता चला कि कार वाराणसी के शिवपुरी में रहने वाले सप्लाई इंस्पेक्टर इखलाक के नाम से है। कार उसका बेटा चला रहा था। जो अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार में निमंत्रण खाकर लौट रहा था। उसके साथ एक परिचित व एक अन्य बैठे थे। नगर कोतवाल ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है