फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तेजाब पीड़िता शमीना ने ली हाईकोर्ट की शरण

तेजाब पीड़िता शमीना ने ली हाईकोर्ट की शरण

Wed, 31 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
तेजाब पीड़िता शमीना ने ली हाईकोर्ट की शरण
तेजाब पीड़िता समीना ने
विज्ञापन

ली हाईकोर्ट की शरण
0 अपहरण और रंगदारी वसूलने के मुकदमे को दी चुनौती
0 पुलिस पर उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
प्रयागराज। हलाला व बहुविवाह के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के हक में आवाज बुलंद करने वाली बुलंदशहर की समाजसेविका डा. समीना बेगम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज अपहरण और रंगदारी मांगने के मुकदमे को कोर्ट में चुनौती दी है। गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए समीना ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

याचिका में कहा गया है कि एसएसपी बुलंदशहर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और उनको फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है, जबकि वह खुद एसिड अटैक पीड़िता हैं। उनका इलाज बुलंदशहर जिला अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को यहां अमर उजाला कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुईं डा. समीना का कहना है कि उनके ऊपर तेजाब से हमला किया गया था, जिसकी प्राथमिकी उन्होंने 14 अक्तूबर 2018 को दर्ज कराई थी। इसकेबाद पुलिस ने मिलीभगत कर उनके खिलाफ 18 अक्तूबर को अपहरण और रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और मामले की जांच करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed