{"_id":"5b80662442c792466578bdd7","slug":"11535141412-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के लिए महिलाओं ने एडवांस टिकट कराए हैं बुक तो मिलेगा रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के लिए महिलाओं ने एडवांस टिकट कराए हैं बुक तो मिलेगा रिफंड
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवांस टिकट कराने वाली महिलाओं को मिलेगा रिफंड
0 रक्षाबंधन पर शनिवार रात 12 से रविवार रात 12 बजे तक बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर
इलाहाबाद। रक्षाबंधन के दिन इस बार महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों से कहीं का भी सफर मुफ्त में कर सकेंगी। योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को एक दिन के लिए फ्री बस सेवा की सौगात दी है। खास बात यह कि बहुत सी बहनों ने रक्षाबंधन के मद्देनजर पूर्व में अपने जो टिकट बुक करा लिए हैं, उन्हें रोडवेज की ओर से रिफंड दिया जाएगा। अगर महिला यात्री के साथ पुरुष यात्री सफर कर रहे हैं तो उन्हें टिकट लेना होगा।
रोडवेज की सभी प्रकार की बसों में नि:शुल्क सेवा शनिवार 25 अगस्त की रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। रोडवेज ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने रक्षाबंधन के दिन बस से सफर करने के लिए एडवांस में टिकटें बुक करा ली हैं, उन्हें धनराशि वापस की जाएगी। इलाहाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश भर में महिला यात्रियों से किसी तरह का किराया नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर सफर के दौरान महिलाओं के साथ उनकी बच्चियां हैं तो वे भी बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। महिलाओं के साथ सफर करने वाले पुरुष और किसी भी बालक को किराए में छूट नहीं दी जाएगी।