फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11472 contenders for admission on 900 seats of LLB

Prayagraj News: एलएलबी की 900 सीटों पर प्रवेश के लिए 11472 दावेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
11472 contenders for admission on 900 seats of LLB
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की 900 सीटों पर 11472 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के लिए आवेदनों की अंतिम संख्या जारी कर दी है। पीजी की तकरीबन 10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 35673 आवेदन आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

एलएलबी में दाखिले के लिए 16919 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए थे, जिनमें से 11472 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की, जो अब प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले 2994 में से केवल 660 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है, जो प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन और आवेदन पीजीएटी-1 के तहत एमकाम, एलएलएम सहित 32 पाठ्यक्रमाें और पीजीएटी-2 के तहत बीएड, एमएड, एमबीएआरडी, एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुए हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 39007 रजिस्ट्रेशन हुए और इनमें से 23541 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। ऐसे में पीजी प्रवेश के लिए कुल 58920 रजिस्ट्रेशन और 35673 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 14 जून से 15 जून को शाम पांच बजे तक अपने आवेदन में संशोधन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 15 श्रेणियों में संशोधन कर सकते हैं। संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन की संख्या में मामूली परिवर्तन आ सकता है। इविवि प्रशासन जल्द ही प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित करने जा रहा है।
00
इविवि में इस बार कम हुईं एलएलबी की 75 सीटें
इविवि में पिछले साल तक एलएलबी की 375 सीटों पर प्रवेश लिए जा रहे थे लेकिन बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने 300 से अधिक सीटों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी। ऐसे में इविवि, सीएमपी डिग्री कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी की तीन-तीन सौ सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने के बाद इविवि में एलएलबी की सीटों की संख्या बढ़ाई गई थी लेकिन बदली परिस्थितियों में इस बार 300 सीटों पर दाखिले होने जा रहे हैं। हालांकि, इसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण शामिल रहेगा।

18 हजार से अधिक अभ्यर्थी ऑफलाइन देंगे परीक्षा
- पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं होगी। आवेदन करने वाले कुल 35673 अभ्यर्थियों में से 16712 अभ्यर्थी ऑनलाइन और 18961 अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। नई दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली जिले में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं होगी। भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरूअनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।


यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की तैयारी, कॉलेजों के साथ बैठक आज
- इविवि एवं संघटक कॉलेजाें में स्नातक (यूजी) में प्रवेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से होने है। सीयूईटी का परिणाम 30 जून को प्रस्तावित है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने तैयारी की है कि परिणाम जारी होते ही यूजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। कॉलेजों में भी यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन होने हैं। इसके लिए इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को संघटक महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है, जिसमें उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed