फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बंगाल में हिंसा कर रहे हैं टीएमसी के गुंडे : सिद्धार्थनाथ

बंगाल में हिंसा कर रहे हैं टीएमसी के गुंडे : सिद्धार्थनाथ

Mon, 06 May 2019 07:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
बंगाल में हिंसा कर रहे हैं टीएमसी के गुंडे : सिद्धार्थनाथ
बंगाल में हिंसा कर रहे हैं टीएमसी के गुंडे : सिद्धार्थनाथ
विज्ञापन

0 अमेठी की घटना पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव में हुई हिंसा को लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि बंगाल में ममता की पार्टी टीएमसी के गुंडे हिंसा कर रहे हैं। वहां ममता की पार्टी के प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह से हार रहे हैं। इसी वजह से टीएमसी के गुंडे हिंसा कर मतदान में बाधा डालने का काम कर रहे हैं।

राजापुर स्थित अपने आवास पर सोमवार को संवाददाताओं से मुखातिब सिद्धार्थनाथ ने अमेठी स्थित राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में एक गरीब का इलाज न करने की वजह से हुई मौत के मामले में जांच करवाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेठी स्थित कथित संजय गांधी अस्पताल जो राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है, वहां आयुष्मान योजना कार्ड धारक का इलाज न किया निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वहां के डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के जिला कोऑर्डिनेटर से भी कहा गया है कि इस मामले में जांच करके जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजें। एक अन्य सवाल के जवाब में सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा कि वह अमेठी में अपने भाई की हार देख रही हैं, इसलिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed