फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राजनैतिक दलों ने एनपीएस का किया जिक्र तो होगा बहिष्कार

राजनैतिक दलों ने एनपीएस का किया जिक्र तो होगा बहिष्कार

Sat, 02 Mar 2019 01:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक दलों  ने एनपीएस का किया जिक्र तो होगा बहिष्कार
राजनैतिक दलों ने एनपीएस का किया जिक्र तो होगा बहिष्कार
विज्ञापन

0 प्रयागराज पहुंचे एआईआरएफ महामंत्री शिवगोेपाल मिश्र का केंद्र सरकार पर निशाना
0 प्रयाग स्टेशन पर यूनियन कोषाध्यक्ष बब्बन भगत के सेवानिवृत्त समारोह में की शिरकत
नोट...फोटो है
प्रयागराज। प्रयागराज पहुंचे ऑल इंडिया रेलवेे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि सरकार लगातार रेलकर्मियों की मांगों पर अनदेखी कर रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि अगर कोई राजनीतिक दल अपने मांगपत्र में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) समाप्त करने का जिक्र करता है तो उस पार्टी का यूनियन बहिष्कार करेगी। क्योंकि सभी प्रमुख दल इस मामले में अब तक चुप्पी ही साधे हुए हैं। चुनाव में सिर्फ वोट के लिए वे अपने मांगपत्र में इसे समाप्त करने के लिए शामिल कर सकते हैं।

यूनियन के लखनऊ मंडल के पदाधिकारी बब्बन भगत के सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेने आए शिवगोपाल मिश्र ने रेलकर्मियों से जुड़े तमाम मुद्दे उठाए। उन्होंने रनिंग एलाउंस, न्यू पेंशन स्कीम, न्यूनतम वेतन आदि समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने रेलकर्मियों से एकजुट रहकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने की अपील की। इसके पूर्व प्रयाग रेलवे प्रांगण में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल की मंडलीय कार्यकारिणी बैठक में भी शिवगोपाल न े रेलकर्मियों से जुड़ी तमाम समस्याएं उठाई। सभा को शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एलए जाफरी, विजय मिश्र, अरविंद पांडेय, मुहिबउल्लाह, डीएस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed