फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चालक को पीटकर लूट ली कार, रिपोर्ट दर्ज

चालक को पीटकर लूट ली कार, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Feb 2019 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चालक को पीटकर लूट ली कार, रिपोर्ट दर्ज
कौशाम्बी में चालक को पीटकर लूटी कार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दो युवक कानपुर से बुक कराकर जा रहे थे प्रयागराज
कोखराज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। कानपुर से कार बुक कर प्रयागराज जा रहे दो लोगों ने साथियों की मदद से कार लूट ली। बदमाशों ने चालक को पीटा भी। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस में घटना की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर शहर के आजाद नगर निवासी रमेश जायसवाल अपनी कार ओला में चलवाते हैं। कार कानपुर का राजा चलाता है। मंगलवार की रात दो युवकों ने राजा से कार प्रयागराज के लिए बुक की। दोनों युवक कार से प्रयागराज रवाना हुए। देर रात कोखराज कोतवाली क्षेत्र के संगम ढाबा के समीप चालक राजा ने लघुशंका के लिए कार रोकी। कार रुकते ही पीछे से किसी वाहन से आए दो अन्य लोगों ने राजा की पिटाई कर दी। कार में सवार लोगों ने भी राजा को पीटा और गाड़ी लेकर चले गए। घटना की जानकारी राजा ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को दी। कोखराज पुलिस और यूपी-100 ने जख्मी चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी होने पर कार मालिक रमेश जायसवाल भी आ गए। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर कोखराज राकेश सरोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी ट्रेस कराए जा रहे हैं। पड़ोसी जनपदों को भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed