{"_id":"5c30bc29bdec222d5141916e","slug":"111546697769-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की सीधी उड़ान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की सीधी उड़ान आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की सीधी उड़ान आज से
0 नियमित रूप से होगा संचालन, 1.25 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की सीधी उड़ान रविवार से शुरू हो जाएगी। यहां दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान सुबह 11.20 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। 30 मिनट के ठहराव के बाद यही विमान 11.50 बजे उड़ान भरेगा जो दोपहर 1.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा।
स्पाइस जेट को पहले सफर में अच्छा रिस्पांस भी मिला है। पहले सफर में दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट जहां तकरीबन फुल हो गई है, वहीं प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की भी आधी से ज्यादा सीटें भर गईं हैं। दिल्ली से फ्लाइट संख्या एसजी-123 का नियमित संचालन सुबह 10.15 बजे होगा, जो 11.20 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। वापसी में यही फ्लाइट 11.50 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी जो 1.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शनिवार की शाम पांच बजे दिल्ली से प्रयागराज के पहले सफर में कंपनी की वेबसाइट में इसका किराया जहां 9222 रुपये हो गया था, वहीं प्रयागराज से दिल्ली का किराया 4915 रुपये दर्शाया जा रहा था।